Arangetram ceremony: ऑरेंज साड़ी में बला की खूबसूरत लगी नीता अंबानी, देखे शानदार लुक की झलक

punjabkesari.in Monday, Jun 06, 2022 - 12:17 PM (IST)

अंबानी परिवार के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है।  मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। इससे पहले अंबानी परिवार ने अपनी होने वाली बहू के लिए 'अरंगेत्रम सेरेमनी' होस्ट की, जिसमें कई सेलिब्रिटी ने शिकरत की। हर बार की तरह इस बार भी नीता अंबानी ने अपनी खूबसूरती के चलते पूरी लाइमलाइट लूट ली। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


नीता अंबानी फैशन के मामले में अच्छे- अच्छों को पीछे छोड़ देती है। वह अकसर खास माैकों पर बेहद खूबसूरत और अलग नजर आती है, यह कहना गलत नहीं होगा कि उनकी खूबसूरती के आगे बॉलीवुड एक्ट्रेस भी मात खा जाती है। 'अरंगेत्रम सेरेमनी' में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर ने  इंस्टाग्राम पर नीता अंबानी के लुक की कई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक है। इस खास मौके पर मुकेश अंबानी की पत्नी ऑरेंज कलर की रेशमी साड़ी में नजर आई, जिसके बॉर्डर पर फ्लोरल प्रिंट बना हुआ था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

सतलदा हार ने नीता अंबानी के लुक को और रॉयल बना दिया।  बालों से बन, सिंपल बिंदी और मैचिंग झुमकी के साथ उन्हाेंने अपने पारंपरिक लुक को कंप्लीट किया।  वहीं मुकेश अंबानी की बात करें ताे शेरवानी में काफी जच रहे थे। उन्होंने अपने पोते पृथ्वी को गोद में लिया हुआ था, जो पिंक शेरवानी में बेहद क्यूट लग रहा था। 

PunjabKesari
मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता भी इस खास मौके पर सज- धज कर पहुंची। पिंक साड़ी में वह बेहद प्यारी लग रही थी, उन्होंने अपने लाडले बेटे के साथ मैचिंग किया था। 

PunjabKesari
पार्टी में मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना भी पहुंची थीं। जहां टीना सिल्क की साड़ी में नज आई तो वहीं अनिल अंबानी पिंक शेरवानी के साथ मास्क पहनकर पार्टी में शामिल  हुए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static