पति के साथ प्यार बढ़ाना है तो एक्वेरियम में रखें यह मछली

punjabkesari.in Saturday, Nov 02, 2019 - 06:25 PM (IST)

आपने देखा होगा कई लोग बड़े शौंक के साथ घर में Aquarium रखते हैं। कई लोग तो इसे बस इंटीरियर के तौर पर घर में रखना पसंद करते है, मगर शायद आप नहीं जानते कि मछलियों को गर में रखना गुड लक का प्रतीक मानी जाती हैं। इन्हें घर में रखने से घर का माहौल हमेशा शांत बना रहता है। अगर आप भी अपने घर और जीवन में हमेशा खुशियां बनाए रखना चाहते हैं तो आज ही घर पर सुंदर मछलियों से भरा Aquarium ले आएं।

Related image,nari

कई बार लोग बिना सोच विचार किए सुंदर दिखने वाला Aquarium घर ले आते हैं। फेंगशुई और वास्तु के मुताबिक सुंदर दिखने के साथ-साथ Aquarium में रखी जाने वाली मछलियों का रंग भी सही होना चाहिए। आइए जानते हैं फेंगशुई के अनुसार सही रंग वाली मछलियों की लिस्ट..

गोल्डन रंग की मछली

इस रंग की मछली घर में रखने से घर का माहौल हमेशा पॉजिटिव बना रहता है। मानसिक शांति के साथ-साथ गोल्डन फिश घर में धन और सुख-स्मृद्धि लेकर आती है।

सिल्वर और ब्लू मछली

न्यूली वेड कपल के लिए अपने कमरे में सिल्वर और नीली मछली रखना काफी शुभ माना जाता है।इससे उनके आने वाले जीवन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप चाहें तो इनके साथ एक स्टार फिश भी रख सकते हैं।

Image result for silver and blue fish,nari

लाल और काली मछली

इस रंग की मछलियां घर के राहू-केतु दोष खत्म करने की काबलियत रखती हैं। याद रखें मछलियों की गिनती 7 और 2 होनी चाहिए। 7 लाल और 2 काली।

वास्तु दोष के कारण मरती हैं मछलियां

आपने कई बार देखा होगा कुछ दिन बाद मछलियां मरने लगती हैं। उसका कुछ कारण वायु और उनके खान पान में कमी भी हो सकती है। मगर यदि इन दोनों में से कोई बात नहीं है तो मछलियों के मरने की वजह घर के वास्तु दोष हो सकते हैं। ऐसे में जरुरी है Aquarium को घर की सही दिशा में रखा जाए।

सही और गलत दिशाएं

भूलकर भी एक्वेरियम को घर के दक्षिण-पूर्व, दक्षिण, पश्चिम व दक्षिण-पश्चिम में ना रखें। इससे घर में नेगिटिव एनर्जी का प्रभाव बढ़ सकता है। Aquarium रखने के लिए घर की उत्तर-पश्चिम दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है।

तो ये थे Aquarium  से जुड़े कुछ खास वास्तु टिप्स। जिन्हें अपनाकर आप अपने घर में सुख-स्मृद्धि बढ़ा सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static