लिपस्टिक लगाएंगे ऐसे, तो हर लुक लगेगा परफेक्ट, अपनाएं ये टिप्स

punjabkesari.in Wednesday, Aug 13, 2025 - 03:16 PM (IST)

नारी डेस्क : लिपस्टिक किसी भी महिला के मेकअप किट का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। सही लिपस्टिक न सिर्फ आपके लुक को संवारती है, बल्कि आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। खासकर जब आप किसी खास अवसर (ओकेजन) के लिए तैयार हो रही हों, तो लिपस्टिक चुनना और भी जरूरी हो जाता है। कई बार गलत शेड या फॉर्मूला आपके पूरे लुक को खराब कर सकता है। इसलिए, लिपस्टिक खरीदते वक्त इन 5 बातों का ध्यान जरूर रखें ताकि आपको मिले परफेक्ट लुक।

PunjabKesari

1. अपनी स्किन टोन के अनुसार चुनें सही शेड

लिपस्टिक का रंग आपकी त्वचा के रंग से मेल खाना चाहिए। यदि आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से सही शेड चुनती हैं, तो आपका लुक निखर जाता है और आपकी खूबसूरती और भी बढ़ती है।

फेयर स्किन टोन : गुलाबी, पिंक, कलर और रेड शेड आपकी त्वचा पर खूबसूरती से खिलेंगे।

मध्यम स्किन टोन : बेरी, रोज़, मट रेड और वार्म ब्राउन शेड परफेक्ट रहेंगे।

डार्क स्किन टोन : गहरे लाल, प्लम, बैंगनी और कॉफी शेड्स बहुत अच्छे लगते हैं।

2. मौके और आउटफिट के हिसाब से लें लिपस्टिक

हर ओकेजन के लिए अलग स्टाइल की लिपस्टिक चाहिए होती है। जिससे हम खूबसूरत दिख सके।

ऑफिस या दिन का लुक : न्यूड, मट, या सॉफ्ट पिंक शेड अच्छे रहते हैं। ये ज्यादा उभारते नहीं और प्रोफेशनल दिखते हैं।

पार्टी या शाम का कार्यक्रम : ब्राइट और ग्लॉसी लिपस्टिक चुनें जैसे रेड, मैरून, फुकसिया आदि, जो आपकी खूबसूरती को और निखार दें।

3. लिपस्टिक का फॉर्मूला और टिकाऊपन समझें

आजकल मार्केट में कई तरह की लिपस्टिक आती हैं जैसे मट, क्रीमी, लिक्विड, ग्लॉसी। हर फॉर्मूले की अपनी खासियत होती है।

मैट लिपस्टिक : लंबे समय तक टिकती हैं, लेकिन होंठ सूखे हो सकते हैं।

क्रीमी और ग्लॉसी : मॉइस्चराइजिंग होते हैं, पर टिकाऊपन कम होता है।

लिक्विड लिपस्टिक : टिकाऊ होती हैं और रंग भी गाढ़ा होता है।

अपने ओकेजन के हिसाब से सही फार्मूला चुनें ताकि परफेक्ट दिखने के साथ-साथ आप पूरे दिन आराम महसूस करें।

PunjabKesari

4. क्वालिटी और ब्रांड पर ध्यान दें

सस्ते और नकली लिपस्टिक से बचें। ये न केवल आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं, बल्कि होंठों को भी खराब कर सकते हैं। हमेशा भरोसेमंद और लोकप्रिय ब्रांड से ही लिपस्टिक खरीदें, जिनके प्रोडक्ट सुरक्षित हों और अच्छी क्वालिटी के हों।

5. खरीदने से पहले टेस्ट जरूर करें

लिपस्टिक खरीदते वक्त इसे होंठों पर या हाथ की पीठ पर टेस्ट करना ना भूलें। इससे आपको पता चलेगा कि उसका रंग आपकी त्वचा से मेल खाता है या नहीं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि आपको किसी प्रकार की एलर्जी या जलन तो नहीं हो रही।

 

लिपस्टिक खरीदते वक्त ये 5 बातें ध्यान में रखने से आपको ओकेजन के लिए परफेक्ट लुक मिलेगा। सही रंग, फॉर्मूला, टिकाऊपन और क्वालिटी के साथ चुनें अपनी लिपस्टिक।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static