शहनाज हुसैन: खूबसूरती की खान सेब, ऐसे करें स्किन केयर में इस्तेमाल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 21, 2021 - 05:47 PM (IST)

सेब पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी तेज होती है। ऐसे में बीमारियों से बचाव रहता है। डॉक्टरों के अनुसार, रोज सेब खाने से आप हजारों बीमारियों से बच सकते हैं। सेब स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ ही सौन्दर्य प्रासधनों में भी प्रयोग किया जाता है। ऐसे में आज हम मशहूर सौन्दर्य विशेषज्ञ शहनाज हुसैन से जानते हैं सेब के फायदे व इसे स्किन केयर में इस्तेमाल करने का तरीका...

रोजाना 1 सेब खाने के फायदे

इसे खाने से त्वचा की रंगत में निखार और आभा बढ़ती है क्योंकि सेब त्वचा की कालिमा से प्रतिरक्षा प्रदान करता है। सेब में मौजूद कोलेजन और इलास्टिक त्वचा को मुलायम, ताजा और जवां बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। सेब में मौजूद पौष्टिक तत्व त्वचा को रोगाणुओं और तैलीय त्वचा से प्रतिरक्षा प्रदान करता है जिससे त्वचा की रंगत गुलाबी होती है। सेब में मिनरल तथा विटामिन के अलावा पैकटिन तथा टैनिन विद्यमान होते हैे जिससे त्वचा की रंगत में निखार आता है।

PunjabKesari

चेहरे पर लगाने का तरीका व फायदे

. सेब की स्लाइस को मिल्क क्रीम (मलाई) में मिलाकर चेहरे पर लगाने से कील-मुहांसों, काले धब्बे, टैनिंग दूर होकर त्वचा का रंग साफ होता है।
. अगर आपकी त्वचा के मुहांसों में खारिश हो तो आप सेब के स्लाइस को रेफ्रिजरेटर में रख कर ठंडा कर लें। फिर उस स्लाइस को मुहांसे पर प्रयोग करें। इससे आपको राहत मिलेगी।
. सेब के स्लाइस को अपने चेहरे पर गोलाकार तरीके से लगाएं। यह प्राकृतिक द्नव्य त्वचा के छिद्रों में प्रवेश करके आपकी त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करके तैलीयपन कम करेगा।
. सेब में मॉइस्चराइजिंग के तत्व होते हैं। ऐसे में इसे चेहरे पर लगाने से यह त्वचा को संक्रमण तथा रूखेपन से बचाता है। इसके लिए 1 चम्मच कद्दूकर किया सेब, 1 चम्मच शहद और क्रीम मिलाकर तैयार पेस्ट को नियमित रूप से त्वचा पर लगाने से त्वचा कोमल और मुलायम बनती है।
. सेब के छिलकों को सूखाकर पीस कर पाउडर बना लें। फिर 2 चम्मच सेब के पाउडर में 3 चम्मच छाछ मिलाकर बने पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर 30 मिनट तक लगाएं। बाद में ताजे पानी से धोएं। इससे गर्मियों में सनबर्न से राहत मिलेगी और यह अल्ट्रा वायलेट किरणों से त्वचा की रक्षा करता है।
. 1 सेब को कद्दूकस करके इसमें एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर बने पेस्ट को चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। सूखने के बाद ठंडे पानी से धोएं।
. सेब के सिरका को पानी में मिलाकर काॅटन की मदद से चेहरे पर लगाने से चेहरे का एसिड-एलकालीन संतुलन बना रहता है। इससे खुजली व जलन से भी आराम मिलेगा।
. सेब के रस में बादाम तेल, दूध या दही मिलाकर स्क्रब के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है। सेब को कद्दूकस करके दही में मिलाकर चेहरे पर लगाने से दाग ध्ब्बे दूर होते है। सेब को जई, दही, शहद में मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर 20 मिनट लगाकर धो लें।

PunjabKesari

आंखों के लिए फायदेमंद

. सेब के एक स्लाइस को 20 मिनट तक आंखों पर रखें। यह आंखों के नीचे काले धब्बों को कम करने में मदद करता है। आपको तनाव से भी मुक्ति मिलेगी।
. आप सेब स्लाइसेस को पानी में उबाल कर मुलायम बना लीजिए तथा इसे मैश करके आंखों के नीचे लगाएं। इससे आंखों के नीचे दाग मिट जाएंगे और त्वचा की रंगत  भी निखर जाएगी।

सेब का सिरका के फायदे

. यदि आप बालों की रूसी की समस्या से जूझ रहे हैं तो बालों को शैंपू करने से आधे घंटा पहले दो चम्मच सेब के सिरके को सिर पर मसाज करते हुए लगाएं। इसके बाद बालों को शैंपू से बालों की रूसी खत्म हो जाएगी। अगर आपके सिर पर बहुत ज्यादा रूसी है तो सेब के सिरके को रूई/कॉटन में डूबोकर पूरी स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट के बाद बालों को शैंपू से धो लें।
. सेब के सिरके को बाहरी रूप में त्वचा तथा बालों की सौंदर्य समस्याओं के लिए प्रयोग किया जाता रहा है। शैंपू के बाद 2 चम्मच सेब के सत के सिरके को पानी के मग में डालकर सिर धोने से बालों से जुड़ी समस्याएं दूर होकर चमक आती है।
. नहाने के पानी में सेब के सिरके को डालकर नहाने से त्वचा की खाज-खुजली से राहत मिलती है।
. इससे शरीर की गांठ तथा मस्सों से भी मुक्ति मिलती है। शरीर के मस्सों पर सेब के सत का सिरके रोजाना लगाने से मस्से खत्म होते हैं।

PunjabKesari

बेहतरीन टोनर की तरह करें काम  

सेब को बेहतरीन स्किन टोनर व फेशियल टोनर माना जाता है। यह स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करके उसे राहत पहुंचाता है। इससे चेहरे पर पड़े दाग, धब्बे, काले घेरे, झुर्रियां दूर होती है। धमनियों में रक्त संचार बढ़ता है तथा त्वचा में खिंचाव आता है। सेब में एंटी-आॅक्सीडेंट गुण विद्यमान होते हैं जिससे त्वचा में यौवनता बरकरार रहती है तथा यह बुढापे को रोकती है। रिसर्च में यह पाया गया है कि हरे सेबों में मौजूद पोषक तत्वों से बालों के झड़ने को रोकने में अहम मदद मिलती है। सेब में प्रफूट एसिड विद्यमान होते हैं जोकि त्वचा को साफ करने में अहम भूमिका अदा करते हैं तथा त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाती है। इससे त्वचा में चमक आने के साथ काले धब्बों से मुक्ति मिलती है। सेब के जूस को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर सादे पानी से धोने से त्वचा में चमक तथा निखार आता है। प्रूफट एसिड से त्वचा में तैलीयपन कम होता है जिससे कील-मुंहासों को रोकने में मदद मिलती है।

ऐसे करें सेवन

सेब को खाने का सबसे बेहतर तरीका कच्चा, ताजा सेब उपयोग करना चाहिए। सेब में ज्यादातर पौष्टिक तत्व इसकी बाहरी परत के बिलकुल नीचे होते हैं।  इसलिए इसे हमेशा छिलकों के साथ खाएं। सेब को नियमित खाने से यह आपके शरीर को कई बीमारियों से बचता है और कई किस्म के कैंसर से भी प्रतिरक्षा प्रदान करता है। मगर इसे सेब सुबह या दोपहर को ही खाना चाहिए। रात्रि में सेब खाने से आपको गैस, बदहजमी, पेट फूलने की समस्या पैदा हो सकती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static