भारत के अलावा इन देशों में भी मनाई जाती है धूमधाम से दिवाली
punjabkesari.in Monday, Oct 24, 2022 - 01:16 PM (IST)
दिवाली यानी कि दीपों का त्यौहार। इस फेस्टिवल का नाम सुनते ही एक अलग-सी खुशी होती है। भारत में इसे बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन कोई भी गली, मोहल्ला अंधेरे में नहीं रहता। भारत में दिवाली की कितनी धूम होती है ये तो सब जानते हैं ही, लेकिन रौशनी का ये त्यौहार सिर्फ भारत को ही नहीं जगमगाता, बल्कि कई ऐसे शहर हैं जहाँ दिवाली उतने ही उत्साह और खुशी के साथ मनाई जाती है जितना की हमारे देश में। चलिए आपको उन देशों के बारे में बताते हैं जहाँ दिवाली मनाई जाती है।
फिजी
वैसे तो पूरी दुनिया में दिवाली सेलिब्रेट होती है लेकिन फिजी में कुछ अलग तरह से मनाई जाती है। फिजी में दिवाली उसी उत्साह से मनाई जाती है, जैसा इंडिया में सेलिब्रेट की जाती है। फिजी में दीवाली पर नेशनल होलिडे होता है। उस दिन फिजी में बहुत सारे जगहों पर इवेंट होते हैं। दिए और रंगोली से फिजी की गलियाँ गुलजार हो उठती हैं। फिजी के स्कूलों में क्विज और कई प्रकार के गेम खिलाए जाते हैं। अलग देश और संस्कृति होने के बावजूद ये देश दिवाली को बहुत बढ़िया तरीके से सेलिब्रेट करते हैं।
नेपाल
इंडिया का पड़ोसी देश, नेपाल खूबसूरत देशों में गिना जाता है। इंडिया की तरह नेपाल में भी दिवाली को धूमधाम से सेलिब्रेट की जाती है। नेपाल में दीपावली के फेस्टिवल को तिहाड़ के नाम से सेलिब्रेट करते हैं। इंडिया और नेपाल की संस्कृति में कई चीजें मिलती-जुलती हैं। एक-दूसरे के लिए हमने अपनी सीमाएँ खोल रखी हैं। इंडिया की तरह यहाँ के घरों को भी दिवाली पर सजाया जाता है, एक-दूसरों को गिफ्टस देते हैं और शाम को देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

मलेशिया
मलेशिया में दिवाली को हरि दिवाली के रूप में मनाया जाता है। इस दिन यहां लोग जल्दी उठते हैं और फिर पानी और तेल से स्नान करते हैं फिर देवी-देवताओं की पूजा की परंपरा है। वहीं, यहां कई जगहों पर इस दिन दिवाली के मेले भी लगाए जाते हैं।

ऑस्ट्रेलिया
अगर आपको इंडिया से बाहर दिवाली के ग्रैंड सेलिब्रेशन को देखना चाहते हैं, तो आप ऑस्ट्रेलिया जाना चाहिए। मेलबर्न के फेडरेशन स्क्वायर में दीवाली सेलिब्रेशन भव्य तरीके से होता है। इसे देखकर हर कोई यही कहता है, दिवाली सिर्फ इंडिया का सबसे बड़ा फेस्टिवल नहीं है, ऑस्ट्रेलिया का भी है। यहाँ की दिवाली इस देश की तरह ही है, पूरी तरह से आधुनिक। लोग यहाँ दिवाली को रात में लजीज खाने, गाने और डांस के बीच में मनाते हैं।

