ये बॉलीवुड एक्ट्रेस सगे भाईयों के अलावा इन्हें भी बांधती हैं राखी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 22, 2018 - 04:22 PM (IST)

राखी एक एेसा त्यौहार है जिसका बहनों को बेसब्री से इंतजार रहता। इस दिन वह अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं। कुछ लड़कियां तो अपने रियल भाई के होते हुए भी मुंह बोले भाई को राखी बांधती हैं। एेसा आम लड़कियां ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी करते हैं। कोई रिश्ता ना होने के बावजूद भी वे इस दिन एक-दूसरे से जरूर मिलते हैं।

 

तो आइए जानते हैं वह कौन सी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जो अपने मुंह बोले भाई को राखी बांधती हैं।
 

 

1. ऐश्वर्या राय और सोनू सूद

PunjabKesari
पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस एेश्वर्या राय एक्टर सोनू सूद को अपना भाई मानती हैं। हालांकि उनका रियल ब्रदर भी है मगर फिर भी वह हर साल सोनू के हाथों पर राखी बांधती हैं।  

 

 

2.  श्वेता रोहिरा और सलमान खान
हर बात तो हम सभी जानते हैं कि सलमान खान की दो बहने हैं अर्पिता और अलवीरा। मगर इन दोनों के अलावा उनकी 1 और बहन है। दरअसल श्वेता रोहिरा सलमान की मुंह बोली बहन है। यहां तक श्वेता का कन्यादान भी सलमान खान ने ही किया था। 

 

 

3. दीपिका पादुकोण और जलाल

PunjabKesari
दीपिका पादूकोण का असल जिंदगी में कोई भाई नहीं है। वह अपने बॉडीगॉर्ड जलाल को अपना भाई मानती हैं। अपने सिक्योरिटी गार्ड को ही वह राखी भी बांधती हैं। 

 

 

4.  कैटरीना कैफ और अर्जुन कपूर
आपको जानकर हैरानी होगी की कैटरीना-अर्जुन को अपना भाई मानती हैं। इन दोनों को पहली बार सलमान ने ही मिलवाया था। कैट ने सिर्फ एक बार ही अर्जुन को राखी बांधी हैं लेकिन आज भी वह उन्हें अपना भाई मानती है। 

 

 

5. गौरी और साजिद खान

PunjabKesari
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान फिल्म डायरैक्टर साजिद खान को अपना भाई मानती है। वह हर साल उनकी कलाई पर राखी भी बांधती हैं। वही दूसरी ओर फराह खान और शाहरुख खान बहुत अच्छे दोस्त हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static