इस गंदी आदत के लिए रणबीर को थप्पड़ मारना चाहती थी अनुष्का

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2019 - 09:22 AM (IST)

बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) को लेकर चर्चा में है। रणबीर पिछली बार फिल्म संजू में दिखे थे फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा भी दिखाई दी थी। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने रणबीर के बारे में कुछ एेसी बातें शेयर की ,जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 

इस इंटरव्यू के दौरान अनुष्का शर्मा ने कहा कि 3 साल पहले रणबीर ने उनके साथ ऐसी हरकत की थी जिसके बाद वह उन्हें असलियत में थप्पड़ मारना चाहती थीं। जी हां, सुनने में यह थोड़ा अजीब है लेकिन यह बात सच है। खुद इंटरव्यू में अनुष्का ने यह कहा। दरअसल, फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' (Ae Dil Hai Mushkil) के  सीन के दौरान रणबीर को अनुष्का ने थप्पड़ मारा था।

रणबीर की इस हरकत से परेशान थी अनुष्का 

इंटरव्यू में जब अनुष्का से पूछा कि क्या उनका असल जिंदगी में रणबीर को थप्पड़ मारने का मन करता है। अनुष्का ने जवाब देते हुए कहा,  'मैं हमेशा से उसे मारना चाहती थी। ऑनस्क्रीन मुझे रणबीर को थप्पड़ मारने के लिए कहा गया था लेकिन असल जिंदगी में किसी को मुझे ऐसा करने के लिए कहने की जरूरत नहीं है।' अनुष्का ने आगे कहा - 'वह मुझे परेशान करता है। मेरी परेशानी को और बढ़ा देता है। उसने कई बार मेरे कपड़ों से हाथ पोंछे। मेरे हाथ पर छींक भी देता है। वह खतरनाक है।'
PunjabKesari, ranbir anushka

आलिया को डेट कर रहे हैं रणबीर 

इस इंटरव्यू में अनुष्का के साथ रणबीर भी मौजूद थे। अनुष्का का यह जवाब सुनकर वह मुस्कुराने लगे। बता दें कि रणबीर इन दिनों आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है। हाल ही में रणबीर आलिया के साथ आकाश अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में स्विटजरलैंड गए थे। एयरपोर्ट पर दोनों को एक साथ देखा गया था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा था जिसमें दोनों डांस करते दिखाई दिए है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static