कोरोना के बढ़ते मामले पर फूटा Anushka का गुस्सा, कहा - 'मास्क पहन लो दूसरों की भी चिंता करो'

punjabkesari.in Wednesday, Sep 01, 2021 - 03:11 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों इंग्लैंड में छुट्टियां एंज्वाॅय कर रही हैं लेकिन इस बीच भी उन्हें अपने मुंबई की चिंता सता रही हैं। दरअसल, महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना मामलों में तेजी देखी जा रही हैं। वहीं देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के केस में 35.6 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।  महाराष्ट्र में भी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कोविड के 4,196 नये मामले सामने आए हैं। इन आंकड़ों के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर प्रदेश में 64,64,876 हो गई है। 

PunjabKesari

कोरोना के इन मामलों को देखते हुए एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए लोगों से मास्क पहनने के लिए निवेदन किया है। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है और लोगों से मास्क पहनने की अपील की है।
 

PunjabKesari

 मास्क पहन लो दूसरों के बारे में भी सोच लो जरा
दरअसल, अनुष्का शर्मा ने मुंबई पुलिस की एक पोस्ट को शेयर कर लिखा है कि मास्क पहन लो दूसरों के बारे में भी सोच लो जरा।  अनुष्का ने जो मुंबई पुलिस का पोस्ट शेयर किया है उसमें मुंबई में बढ़ते केसों को ग्राफ के माध्यम से दर्शाया गया है और लोगों को सावधान किया गया है। बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 41,965 केस सामने आए और 460 लोगों की मौत हुई. भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3,78,181 है।

PunjabKesari

 इंग्लैंड से लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर सुर्खियां बटोर रही हैं अनुष्का 
अनुष्का शर्मा के बारे में बात करे तो वह इन दिनों इंग्लैंड से लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी तस्वीरों में कभी कभार उनकी बेटी वामिका की झलक मिल जाती है। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म शाहरुख खान स्टारर जीरो थी।  इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी नजर आई थीं। हाल ही में उनके प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'बुलबुल' थी, जो  ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इससे पहले अनुष्का शर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई वेब सीरीज 'पाताल लोक' रिलीज हुई थी, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News

static