जानवरों की सुरक्षा के लिए आगे आईं अनुष्का, शुरू किया कैंपेन

punjabkesari.in Sunday, Aug 11, 2019 - 12:35 PM (IST)

बेजुबान जानवर जिनकी भाषा को तो कभी कोई नही समझ सकता है, लेकिन उनके प्यार को हमेशा समझा जा सकता है। उनके प्रति सख्त व्यवहार न अपना कर उन्हें प्यार से अपनी जिदंगी का हिस्सा बनाया जा सकता है। कई सामाज सेवी, लोगों के साथ कई बॉलीवुड के सितारे भी है जो कि जानवरों के प्रति बहुत ही प्यार रखते है। इतना ही नही इनके प्रति होने वाले अत्याचार को खत्म करने के लिए आवाज उठाने के साथ कैंपेन भी करते है। इ्न्ही सितारों में अनुष्का शर्मा भी शामिल है। उसका एक उदाहरण उन्होंने कुछ समय पहले मुबंई में एक कुत्ते के साथ किए बुरे व्यवहार पर नाराजगी जता कर किया था। जानवरों के सुरक्षा के प्रति सख्त रवैया अपनाते हुए अनुष्का ने कैपेन की शुरुआत की है, ताकि वह जानवरों की रक्षा कर सकें।

PunjabKesari,Anushka Sharma, Nari

क्या है कैपेन 

एनिमल राइट्स की एडवोकेट अनुष्का शर्मा ने जानवरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जस्टिस फॉर एनिमल कैंपेन की शुरुआत की है। इस कैंपेन में वह क्रुएलिटी टू एनिमल एक्ट 1960 के तहत संशोधन की मांग कर रही  है। ताकि वह जानवरों की सुरक्षा कर सकें। इस कैंपेन की शुरुआत उन्होंने मुंबई में डॉग के साथ हुआ बुरे व्यवहार को लेकर शुरु की है। कुछ दिन पहले मुंबई में बारिश से बचने के लिए लक्की नाम का डॉग रेसिडेंशियल बिल्डिंग में छुप गया था। तब डंडे मार कर उसकी पिटाई की गई थी, इस घटना के बाद अनुष्का शर्मा के साथ जॉन अब्राहम, सोनम कपूर जैसे कई सेलिब्रेटी आगे आए थे, लेकिन वह डॉग जिंदा नही रहा। इसी सख्त रवैया के बाद अनुष्का ने अपने कैपेन की शुरुआत की हैं।

PunjabKesari,Anushka Sharma, Nari

सोशल मीडिया पर भी करती है पोस्ट

अनुष्का शर्मा का जानवरों के प्रति कितना है प्यार यह अक्सर उनके सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है। अक्सर ही वह अपने इंस्टाग्राम पर उनसे जुड़ी स्टोरीज को शेयर करती रहती है। लकी की मौत के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा है जिसमें उन्होंने लिखा की - सिर्फ लकी ही एकलौता नहीं है जिसे इंसानों की क्रूरता का शिकार होना पड़ सकता है. देशभर में इस तरह के कई केस सामने आते रहते हैं। जिस कारण क्रुएलिटी टू एनिमल एक्ट 1960 में संशोधन करने की बहुत ही आवश्यकता है। 

PunjabKesari,Anushka Sharma, Nari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static