छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत है एक्ट्रेस अंकिता लोखड़े का घर, देखिए Inside Pics

punjabkesari.in Thursday, Jun 17, 2021 - 05:17 PM (IST)

एक्ट्रेस अंकिता लोखड़े अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती है फिर चाहे इसकी वजह उनकी पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल...लेकिन आज हम आपको अंकिता के घर की एक झलक दिखाएंगे जिसे एक्ट्रेस ने बड़े प्यार से सजाया हुआ है। मुंबई के मलाड इलाके में टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई आर्टिस्ट रहते है और अंकिता का आशियाना भी वहीं पर है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

अंकिता ने खुद किया है घर का इंटीरियर

अंकिता का घर भले ही किसी बॉलीवुड स्टार के घर की तरह आलीशान नहीं है लेकिन एक्ट्रेस ने अपने छोटे से घर को ही बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया हुआ है। अंकिता ने खुद इसका इंटीरियर किया है। अगर आप एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर एक नजर डाले तो देखे कि उन्होंने अपने घर की तस्वीरें शेयर की हुई है। अंकिता ने अपने फ्लैट की मेन डोर को डिजाइनर लुक दिया हुआ है, जिसे वह अपनी तस्वीरों में बैकग्राउंड की तरह यूज करती है। घर की दीवारों पर डिजाइनर वॉलपेपर लगे हुए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

लाइट्स से सजाया है मंदिर 

एक्ट्रेस को रंगों से काफी लगाव है इसलिए उन्होंने घर की दीवारों को खूबसूरत मंडला आर्ट से सजाया। उनके घर में छोटा सा मंदिर भी है जिसमें खूबसूरत लाइट्स लगी हुई है। अंकिता के घर में बड़ा गार्डन तो नहीं है लेकिन उन्होंने बालकनी में कई पेड़ पौधे लगाए हुए है। अधिकतर पौधे सुशांत के नाम पर है। ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के लिए भी अंकिता ने घर में खास स्पेस बनाई हुई है। रिपोर्ट्स की माने तो जिस घर में अंकिता रह रही है उसकी कीमत 4.5 करोड़ रुपए है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

बता दें कि अंकिता के एक्स ब्वॉयफ्रेंड व एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी अंकिता के साथ इस घर में ही रहते थे लेकिन ब्रेकअप के बाद वो अलग रहने लगे थे। सुशांत की मौत के बाद अंकिता पर कई इल्जाम लगे थे कि इस घर की EMI एक्टर भरते थे लेकिन एक्ट्रेस ने बैंक स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर शेयर कर इन सब बातों को झूठा साबित किया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static