Ankita Lokhande की ये 5 साड़ियां देखी क्या? जो  Royal Look के लिए परफेक्ट!

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 05:34 PM (IST)

नारी डेस्क:  पवित्र रिश्ता की एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों 'लाफ्टर शेफ' में नजर आ रही हैं जहां उनकी साड़ी क्लेक्शन खूब पसंद की जा रही है। अंकिता की साड़ियों की खासियत है कि वो भारी-भरकम नहीं होती। एक प्लेन होती है लेकिन ट्रेंड के हिसाब से पहनी होती है। देखिए अंकिता की बेस्ट साड़ियां जो खूब लाइमलाइट में रही...! 

अंकिता लोखंडे की यह पिंक साड़ी तो देखने वाली है। सिंपल पिंक साड़ी के साथ लाइट पिंक स्लीव्स ब्लाउज पहना था। गले में कलरफुल चोकर के साथ कानों में झुमके वियर किए। बालों को खुला छोड़ हल्का कर्ली लुक दिया। 

PunjabKesari

ये प्लेन येलो साड़ी देखिए जोकि बिल्कुल लाइट वेट थी। साड़ी के साथ स्लीव्लेस ब्लाउज पहना जोकि पीछे से बेकलेस था। बालों में साड़ी से मैचिंग येलो फ्लावर्स लगाए। गले में चौकर नेकलेस पहना था। 

अंकिता लोखंडे कि स्काई ब्लू साड़ी की बात करें तो काफी कमाल की लग रहीं थी। साड़ी में सिल्वर बॉर्डर लगा था और मैंचिंग ब्लाउज पहना था। बालों को ऑपन ही रखा था। हैथों में मिक्स चूड़ियां पहनी थी , स्काई ब्लू और सिल्वर कलर की। गले में ग्रीन कलर का नेकलेस पहना था। माथे पर बिंदी लगाकर लूक को पुरा किया। 

PunjabKesari

मराठी लुक में तो अंकिता का लुक देखने वाला होता है, Laughter Chefs पर पर्पल, गोल्डन और रैड मिक्स साड़ी पहनी थी। बालों में गजरा लगाया और हाथों में ग्रीन चूड़ियों के साथ गोल्ड कंगन पहने। गले में नेकले और नाक में मराठी नथ पहनी थी। हाथों में बाजू बंध लगाकर लुक पूरी किया। 

अंकिता की व्हाइट साड़ी भी प्यारी लग रही है। गले में रेड नेकलेस स्टोन नेकलेस के साथ मैचिंग ईय़ररिंग्स। कमर पर कमरबंध पहन लुक को कंप्लीट किया। 

PunjabKesari

आपको अंकिता की कौन-सी साड़ी लुक बेस्ट लगी, हमें कमेंट में लिखकर बताएं।
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static