क्या सच में प्रियंका को डेट कर रहे हैं अंकित गुप्ता? बातों ही बातों में बता डाला सच

punjabkesari.in Wednesday, May 08, 2024 - 04:50 PM (IST)

'बिग बॉस 16' से सुर्खियां बटौर चुके अंकित गुप्ता किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर अपने लव अफेयर के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। खासतौर पर बिग बॉस में उनकी और प्रियंका चाहर चौधरी की जोड़ी खूब लाइमलाइट में रही थी। ऐसा कहा भी जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। काफी समय से दोनों साथ में हैं लेकिन अपने रिश्ते को उन्होंने हमेशा दोस्ती का ही नाम दिया है। पार्टीज, इवेंट्स में भी अंकित और प्रियंका साथ में ही दिखते हैं। दोनों की कैमिस्ट्री भी बहुत अच्छी है ऐसे में फैंस का यही कहना है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन अब हाल ही में अंकित ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुनकर फैंस खुश हो सकते हैं। 

प्रिंयका को कर रहे डेट 

एक्टर इन दिनों अपने आने वाले शो 'माटी से बंधी डोर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस शो में उनकी हीरोइन रुतुजा बागवे हैं। मीडिया में दोनों की डेटिंग की अफवाहें भी खूब उड़ रही हैं। ऐसे में एक नामी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अंकित ने रुतुजा के साथ अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। इंटरव्यू के दौरान अंकित ने गलती से प्रियंका के साथ अपना रिश्ता कबूल कर लिया है। बात करते-करते उनकी जुबान फिसली है और उन्होंने अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है।

PunjabKesari

गलती से कंफर्म किया रिश्ता 

टेली मसाला के साथ बातचीत करते हुए अंकित ने रुतुजा के साथ अपने अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने इसी दौरान प्रियंका के साथ अपना रिश्ता गलती से कंफर्म भी कर दिया है। अंकित ने कहा कि उनके अफेयर की ये खबर अजीब है क्योंकि उनके पास तो रुतुजा का नंबर भी नहीं है। उन्होंने अभी बस शो का प्रोमो ही शूट किया है। अंकित ने कहा कि - 'मैं रुतुजा के साथ रिश्ते में कैसे हो सकता हूं, जब मैं पहले से किसी से किसी के साथ रिलेशनशिप में हूं।' अंकित ने इतना कहा और वह चुप हो गए। उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने गलती से अपने रिलेशन का सच सभी को बता दिया है। हालांकि एक्टर ने प्रियंका का नाम नहीं लिया। 

PunjabKesari

प्रियंका के साथ बढ़ी हैं नजदीकियां 

भले ही अंकित ने इस दौरान प्रियंका का नाम नहीं लिया लेकिन जिस तरह बीते कुछ समय में उनकी प्रियंका के साथ नजदीकियां बढ़ रही हैं फैंस का लग रहा है कि वह एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं। प्रियंका-अंकित की मुलाकात शो उडारियां के सेट पर हुई थी। फिर दोनों बिग बॉस 16 में भी एक साथ नजर आए थे। बिग बॉस में दोनों का रिलेशन खूब सुर्खियों में रहा था वहीं फैंस भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static