जानवरों की सेफ्टी के लिए बनाए गए हैं ये Animal Bridges

punjabkesari.in Wednesday, Apr 05, 2017 - 06:00 PM (IST)

पंजाब केसरी(ट्रेवलिंग):  दुनिया में इंसानों की सहूलियत के लिए बहुत से हाईव और पुल बनाएं गए हैं। जिन पर तेज रफ्तार गाडियोें से अपनी मंजिल तक पहुंचा जा सकता है लेकिन यही कारें कई बार जब जंगली रास्तों के होकर गुजरती हैं तो खूबसूरत और मासूम जानवरों को भी कुचल देती हैं। जिससे प्राकृति का संतुलन बिगड़ने का भी डर रहता है। इसके लिए जरूरी है कि कुदरत की अनमोल देन को बचाने के लिए भी कुछ प्रयास किए जाएं। आज हम ऐसे ही कुछ पुलों का बात कर रहे हैं जो इंसानों के लिए नहीं बल्कि जानवरों के लिए बनाएं गए हैं ताकि वह तेज आ रही गाडियों से टकरा कर न मरें। 



कुछ देशों में इस मुश्किल से राहत पाने के लिए जानवरों के लिए पुुल बनाए हैं। ये पुल रेलवे लाइन,सड़कों और जंगलों के रास्ते जाने वाली सड़कों पर बनाएं गए हैं। दुनिया का सबसे पहला ब्रिज फ्रांस में बनाया गया था। इसके अलावा और भी बहुत से ऐसेे देश हैं जहां पर एनिमल ब्रिज बनाएं गए हैं। नीदरलैंड में Natuurbrug Zanderij Crailoo नाम का एनिमल ब्रिज दुनिया में सबसे बड़ा पुल है। इसके अलावा आइसलैंड, जापान, कनाडा,ब्लू पैंग्विन ब्रिज न्यूजीलैंड और इसके अलावा बहुत से देशों में एनिमल ब्रिज बनाए हुए हैं। जो देखने में भी बहुत खूबसूरत हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static