आखिरकार जुदा हो गईं Ananya और आदित्य की राहें, करीबी दोस्त ने दिया Inside Scoop

punjabkesari.in Sunday, May 05, 2024 - 01:02 PM (IST)

चंकी पांडे की लाडली बेटी अनन्या पांडे अपनी फिल्म के साथ अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी खूब सुर्खियों में रहती है। कहा जा रहा था कि अनन्या आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं। दोनों को पिछले कुछ समय से हमेशा साथ देखा जाता था। इससे साफ था कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। दोनों को स्पेन में छुट्टियां मनाते भी देखा गया था। इन जोड़ी फैंस को भी खूब पसंद आ रही थी, लेकिन अब एक निराश करने वाली खबर सामने आई है। कपल के एक करीबी दोस्त की मानें तो दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। 

PunjabKesari

एक महीने पहले ही हो गया था कपल का ब्रेकअप

जी हां, एक्ट्रेस का दिल टूट चुका है। हाल ही में ई टाइम्स मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए उनके करीबी दोस्त ने खुलासा किया, 'लगभग एक महीने पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दोनों का रिश्ता काफी मजबूत चल रहा था और ये ब्रेकअप हम सभी के लिए एक झटके के रूप में है। दोनों अब सिर्फ दोस्त हैं। अनन्या मूव ऑन करने की कोशिश कर रही हैं। वो अपने नए दोस्तों के साथ समय बिता रही हैं। '

अनन्या ने पहले ही दी थी टूटे दिल की हिंट

बता दें, आदित्य और अनन्या करीब 2 साल से डेट कर रहे थे। पिछले महीने एक्ट्रेस के पोस्ट से ब्रेकअप की हिंट दी थी। उसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों सितारों का ब्रेकअप हो गया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, 'अगर यह वास्तव में आपके लिए है, तो यह आपके पास वापस आ जाएगा। यह केवल आपको वो सबक सिखाने के लिए ही जाएगा, जो आप केवल अपने दम पर ही सीख सकते हैं। यदि यह वास्तव में आपके लिए है, तो यह वापस आ जाएगा, भले ही आपने इसे दूर धकेल दिया हो, भले ही आप इनकार कर रहे हों, भले ही आप यह मान लें कि इतनी सुंदर चीज कभी भी वास्तव में आपकी नहीं हो सकती।'

PunjabKesari

 हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था। वहीं,  ब्रेकअप के खबरों पर भी दोनों सितारे चुप्पी साधे हुए हैं। पिछले साल जब अनन्या के कॉफी विद करण 7 में पहुंची थीं। करण जौहर ने इस दौरान संकेत दिए थे कि अनन्या और आदित्य एक साथ हो सकते हैं। इसके बाद दोनों को साथ मस्पेन में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था, जिसका तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई रही थीं।  

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static