''मामेरू'' रस्म के दौरान रथ में सवार हुए अनंत- राधिका, खुशी में जमकर नाचे मुकेश और नीता अंबानी

punjabkesari.in Thursday, Jul 04, 2024 - 11:46 AM (IST)

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की जिंदगी का सबसे बड़ा दिन आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। लड़का-लड़के के लिए अपनी शादी से बढ़कर कुछ नहीं होता है, इसे वह खास बनाने के लिए कोइ कमी नहीं छोड़ते। अनंत और राधिका भी अपनी शादी से जुड़े हर एक पल को खुलकर जी रहे हैं। नई जिंदगी की शुरुआत करने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


अंबानी परिवार ने अपने बेटे की शादी की रस्मों की दोनों की शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत गरीब और वंचितों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम से की। कल   शादी की अहम रस्म मामेरु निभाई गई जिसमें एक अलग ही धूम देखने को मिली। इस रस्म में दूल्हे की नानी रथ पर सवार होकर पहुंची जहां उनका नीता अंबानी ने स्वागत किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


एक वीडियो में दूल्हा-दुल्हन पारंपरिक परिधान पहने एक  रथ पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। वह दोनों सामने खड़े मेहमानाें का स्वागत कर रहे हैं, इस दौरान अंबानी परिवार खुशी में नाचता दिखाई दे रहा है। इस रथ को स्पेशल जंगल थीम को ध्यान में रखकर सजाया गया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


 इस रथ पर वंतारा लिखा हुआ है, इस दौरान होने वाली दुल्हन के चेहरे पर एक अलग ही खुशी नजर आ रही है। वहां मौजूद सभी लोग हूटिंग कर उनके साथ खुशियां मना रहे हें।  इस दौरान सभी के हाथ में गेरुआ रंग का कपड़ा भी दिख रहा है, जिसे सब हवा में फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

अनंत-राधिका के 'मामेरू' रस्म का ये मूमेंट काफी प्यारा है। इस खास मौके पर राधिका पिंक कलर के बेहद ही खूबसूरत लहंगे में दुल्हन की तरह सजी दिखाई दे रही है। वहीं दूल्हे राजा भी नारंगी रंग के कुर्ते में काफी जंच रहे हैं। इस रस्म से जुड़ी और भी कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static