सामने आई अमृता राव के बेटे की पहली झलक, क्यूट स्माइल पर आप भी हार जाएंगे दिल

punjabkesari.in Thursday, Mar 18, 2021 - 12:33 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव हमेशा से अपनी सादगी के कारण पहचानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस एक बेटे की मां बनी हैं जिसकी खबर उन्होंने खुद फैंस के साथ साझा की थी। वहीं अब एक्ट्रेस के पति ने अपने नन्हे बेटे की तस्वीर शेयर की है जिसे फैंस और उनके करीबी दोस्त काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

क्यूट स्माइल से जीता सबका दिल

बता दें कि अमृता के घर 4 महीने पहले किलकारियां गूंजी थी जिसके बाद फैंस को यही इंतजार था कि अमृता अपने नन्हे बेटे की तस्वीर शेयर करेंगी और अब फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है। दरअसल हाल ही में अमृता के पति आरजे अनमोल ने बेटे वीर की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में तीनों बेड पर लेटे दिखाई दे रहैं हैं। इस तस्वीर में फैंस अमृता के बेटे की स्माइल को भी खूब पसंद कर रहे हैं। आपको भी दिखाते हैं वो तस्वीर।

बेहद खास है बेटे का नाम

अमृता ने अपने बेटे का नाम वीर रखा है। खबरों की मानें तो इसके पीछे भी एक खास वजह है। दरअसल अमृता ने बेटे का नाम वीर रखे जाने पर बताया था कि, अनमोल और वो दोनों देशभक्त हैं। इसलिए उन्होंने और अनमोल ने मिल कर बेटे का नाम वीर रखा है।  

PunjabKesari

गौरतलब है कि अमृता राव ने अपनी प्रेग्नेंसी की बात को काफी समय तक छुपा के रखा था। एक्ट्रेस ने अपने नौवें महीने में  सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static