लालबागचा राजा को दान देकर बुरे फंसे अमिताभ बच्चन, लोग बोले- भगवान नहीं इंसान को है मदद की जरूरत

punjabkesari.in Friday, Sep 05, 2025 - 02:03 PM (IST)

नारी डेस्क: लाखों अन्य लोगों की तरह अमिताभ बच्चन भी भगवान गणेश के अनन्य भक्त हैं। हर साल, बिग बी अपने परिवार के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने आते हैं।  इस बार एक्टर ने दिल खोलते हुए बप्पा तथा लालबाग गणपति समिति को 11 लाख रुपये भेंट किए। हालांकि ये बात कुछ लोगों को पसंद नहीं आई, लोगों का कहना है कि पंडाल से ज्यादा पंजाब के लोगों को इस पैसे की जरूरत थी जो इस समय बाढ़ की मार झेल रहा है। 
PunjabKesari

1934 में स्थापित, लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल मुंबई में एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्थल के रूप में विकसित हो गया है, जहां लाखों श्रद्धालु "नवसाचा गणपति" का आशीर्वाद लेने आते हैं और दिल खोलकर दान करते हैं। हाल ही में बिग बी ने अपनी टीम के माध्यम से चेक भेजा। लालबागचा राजा के सचिव सुधीर साल्वी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे चेक स्वीकार करते और पत्रकारों के लिए पोज़ देते नज़र आ रहे हैं।

PunjabKesari
कुछ लोगों ने उनके इस दान की सराहना की, तो कुछ ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि यह राशि पंजाब  के लोगों की मदद कर सकती थी। एक यूजर ने लिखा- ये पैसे वहां खर्च करो जहां सबसे ज्यादा जरूरत है, भगवान के पास तो सब कुछ है। एक अन्य यूजर ने सलाह देते हुए कहा- 'बच्चन साहब, प्लीज 500 बाढ़ पीड़ित परिवारों को गोद ले लीजिए। वो बेहतर होगा।' 

PunjabKesari
किसी ने लिखा, 'पंजाब की हेल्प के लिए भी दे दो बाबूजी। भगवान की हेल्प करने से कुछ नहीं होगा। इंसानों की करो।'  एक अन्य ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा- '11 लाख देकर शान दिखा दी अमिताभ जी। ये पैसा बाढ़ पीड़ित को दे देते तो क्या जाता। शान कम हो जाती आपकी। बड़े लोग छोटी सोच।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static