अमिताभ बच्चन ने बताई नमस्कार की परिभाषा, लिखा-यह हमारा आदर्श है

punjabkesari.in Thursday, Feb 06, 2020 - 05:05 PM (IST)

अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अमिताभ बच्चन ट्विटर पर कई तरह की पोस्ट शेयर करते रहते है। वहीं हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर अपने फैंस को नमस्कार की परिभाषा बताई है। उनके अनुसार नमस्कार हमारी सभ्यता का प्रतीक, प्रथा या परंपरा नहीं बल्कि यह हमारा आदर्श और संस्कृति का ध्वज है। 

PunjabKesari

अमिताभ ने दो ट्वीट किए है जिसमें एक ट्वीट में उन्होंने नमस्कार करते हुए की फोटो और दूसरे में इसकी परिभाषा बताई है। बिग भी ने लिखा- "नमस्कार। यह नमस्कार केवल हमारी सभ्यता का प्रतीक नहीं है। केवल एक प्रथा या परंपरा नहीं है। यह नमस्कार हमारा आदर्श है। एक प्रकार से हमारी संस्कृति का ध्वज है।"  अपनी बात को आगे लिखते हुए कहा- नमस्कार से हम सम्मान, आदर, पूजा, विनती और प्रणाम भी करते है। इसमें बहुत शक्ति है फिर भी यह क्रोध, हिंसा नहीं बल्कि स्नेह, प्रेम है। 

 

PunjabKesari

बता दें इससे पहले अमिताभ बच्चन ने अपने एक दिव्यांग फैन द्वारा बनाई हुई न केवल पेंटिंग खरीदी बल्कि उसे स्पेशल मिले भी। पेटिंग को दिव्यांग आयुष ने खुद अपने पैरो से बनाया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static