Isha Ambani ने भी कर ली ‘कॉपी’, गोल्डन पैंटसूट 15 साल पहले भी पहन चुकीं थीं Lady Gaga
punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 05:34 PM (IST)
नारी डेस्क : Isha Ambani एक बार फिर अपने स्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका गोल्डन पैंटसूट लुक सोशल मीडिया और फैशन वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह आउटफिट 1996 के एक आइकॉनिक हाउते कॉउचर कलेक्शन से प्रेरित है, जिसे पहले भी कई ग्लोबल सेलेब्रिटी पहन चुकी हैं।
1996 का आइकॉनिक फैशन कनेक्शन
यह रॉयल गोल्ड पैंटसूट लग्जरी फैशन हाउस Chanel के 1996 हाउते कॉउचर कलेक्शन से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसे मशहूर डिजाइनर Karl Lagerfeld ने डिजाइन किया था। इस रेयर आउटफिट को बाद में पॉप स्टार Lady Gaga ने 2011 में पहनकर फिर से फैशन ट्रेंड्स में ला दिया था। अब ईशा अंबानी ने इसी विंटेज पीस को नए अंदाज में री-इंटरप्रेट किया है।

लुक की खासियत
गोल्ड “Lesage” क्विल्टेड पैंटसूट अपनी भारी एम्ब्रॉयडरी और शार्प टेलरिंग के लिए जाना जाता है। हाई-नेक फिटेड जैकेट, गोल्ड थ्रेड वर्क और रंग-बिरंगे स्टोन डिटेल्स इसे एक लग्जरी और रॉयल लुक देते हैं। इस आउटफिट में इस्तेमाल की गई बारीक कारीगरी फ्रांस के प्रसिद्ध एम्ब्रॉयडरी हाउस Lesage की मानी जाती है। इसके साथ लगे Gripoix बटन और स्टेटमेंट बेल्ट ने पूरे लुक को और भी आकर्षक बना दिया है।

कैसे किया स्टाइल?
जहां लेडी गागा ने इस लुक को बोल्ड और एक्सपेरिमेंटल तरीके से स्टाइल किया था, वहीं ईशा अंबानी ने इसे मिनिमल और क्लासी अंदाज में कैरी किया। उन्होंने इसे ब्लैक मिनी पाउच बैग, विंटेज सनग्लासेस और न्यूड हील्स के साथ पेयर किया, जिससे पूरा लुक बैलेंस्ड और एलिगेंट नजर आया। सॉफ्ट वेवी हेयर और न्यूड मेकअप ने उनके लुक को और भी ग्रेसफुल बना दिया।


