लाइफ में ये खूबसूरत जगहें नहीं देखी तो क्या देखा?

punjabkesari.in Friday, Mar 30, 2018 - 01:19 PM (IST)

घूमना-फिरना हर किसी का शौंक है। घूमने-फिरने से मूड तो फ्रैश रहता है साथ ही इससे किसी जगह की खासियत और उसका इतिहास भी पता चलता है। वैसे तो दुुनिया में कई प्राकृतिक जगहेें है, जिनकी कल्पना करना बहुत ही मुश्किल है। आज हम आपको दुनिया में मौजूूद कुछ ऐसी ही प्राकृतिक जगहें बताने जा रहे है, जिनके बारे में शायद ही आपने कभी सुना होगा।

 

1. पोपेये गांव

PunjabKesari
यह गांव माल्टा प्रान्त में बसा है, जिसे स्वेटेवन विलेज और डेनिश गांव भी कहा जाता है। इस गांव का निर्माण 1980 में वॉल्ट डिज़नी प्रोडक्शंस और पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा निर्मित रॉबिन विलियम्स की फीचर फिल्म पोपेये के सेट के रूप में बनाया गया था।

 

2. फायोरलैंड नेशनल पार्क 

PunjabKesari
Fiordlands National Park, न्यूज़ीलैंड के दक्षिण द्वीप के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। 12,607 वर्ग किलोमीटर में फैला ये पार्क दुनिया भर में मशहूर माना जाता है। 

 

3. जीओला, लैगून

PunjabKesari
Giola ग्रीस के एस्ट्रिस प्रान्त में मौजूद खूबसूरत जगह है। इस जगह को दुनिया का प्राकृतिक स्विमिंग पूल भी कहा जाता है। जब एजियन सागर में तेज़ लहरें किनारे तक आती हैं तो कुछ पानी आकर इस पूल में खुद-ब-खुद भर जाता है। यह पानी बेहद गर्म होता है, जहां लोग तैराकी करने आते है। 

 

4. गोल्डनआई होटल, जमैका

PunjabKesari
गोल्डनआई होटल दुनिया के सबसे मशहूर हॉलिडे डेस्टिनेशन में से एक है। इस होटल के अंदर विला, कॉटेज और बीच हट्स मौजूद है, जिनका लुत्फ उठाने के लिए लोग दूर-दूर से आते है। 

 

5. द ग्रेट वॉल, चीन

PunjabKesari
चीन की यह दीवार दुनिया की सबसे लंबी दीवार है। 21196 किलोमीटर लंबी इस दीवार को किन शि हुआंग ने 220–206 BC में अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए अस दीवार का निर्माण किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static