कब्ज का रामबाण इलाज इसबगोल, शर्तिया आपको नहीं पता होंगे ये फायदे

punjabkesari.in Friday, Jan 29, 2021 - 09:40 AM (IST)

इसबगोल जिसे साइलीयम हस्क या प्लांटैगो ओवेटा भी कहा जाता है, भोजन पकाने के लिए भी यूज किया जाता है। मगर, इसबगोल सेहत के लिए भी किसी आयुर्वेदिक औषधी से कम नहीं है। फाइबर से भरपूर वजन घटाने से लेकर कब्ज से राहत दिलाने में फायदेमंद है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इसबगोल से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

सबसे पहले जानिए इसे लेने का तरीके 

1. दूध, स्मूदी और जूस में 2 चम्मच इसबगोल मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
2. एक कटोरी दही में 2 चम्मच इसबगोल मिलाकर खाने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
3. आप गर्म पानी के साथ भी इसबगोल पाउडर ले सकते हैं।

चलिए आप आपको बताते हैं इसके फायदे...
कब्‍ज में राहत

हाइग्रोस्कोपिक गुणों से भरपूर इसबगोल कब्ज को दूर करने के लिए बेहतरीन उपाय है। इसके लिए दूध के साथ 2 चम्मच इसबगोल मिलाकर रात को सोने से पहले पीएं।

ब्‍लड शुगर कंट्रोल

इसबगोल खून में ग्लूकोज की मात्रा को भी कंट्रोल करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता। डायबिटीज मरीजों के लिए इसका सेवन फायदेमंद है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करे

यह एसिड को बाधित करके बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करता है। अगर कोलेस्ट्राल कंट्रोल में रहेगा तो आप दिल की बीमारियों से भी बचे रहेंगे। साथ ही यह दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के कारण पेट फूलना, मोटापा, अल्सर जैसी परेशानियां हो सकती है। ऐसे में इसबगोल का सेवन आपके लिए फायदेमंद है क्योंकि इससे यह समस्या नहीं होती।

बवासीर

बवासीर के कारण मल त्यागने में कठिनाई होती है तो आप इसबगोल का सेवन कर सकते हैं। डॉक्टर भी बवासीर में इसका सेवन करने की सलाह देते हैं।

वजन घटाए

सबकुछ ट्राई करने के बाद भी वजन घटाने में कामयाबी नहीं मिली तो यह नुस्खा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 2 चम्मच इसबगोल पाउडर, नींबू के रस को 1 गिलास पानी या जूस में मिलाकर पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

यह शरीर में ट्राइग्लिसराइड को घटाने के साथ लिपिड के स्तर को बढ़ाता है। इससे ब्लड प्रैशर कंट्रोल में रहता है।

होते हैं कुछ नुकसान भी...

-जहां हर चीज का एक फायदा होता है वहीं, उसके कुछ नुकसान भी होते हैं। वैसे ही एक दिन में 30 ग्रा. से ज्यादा इसबगोल का सेवन करने से एसिडिटी, सूजन, डाइजेस्टिव सिस्टम में बाधा जैसी दिक्कतें हो सकती है।
-वहीं, लंबे समय समय तक इसका सेवन कब्ज की वजह भी बन सकता है।
- इसमें फाइबर भरपूर होता है, जिससे भूख कम लगती है।

Content Writer

Anjali Rajput