बरसात के मौसम में खाएं अरबी के पत्तों के टेस्टी पकौड़े, ना खुजली ना होगी वायरल इंफेक्शन

punjabkesari.in Friday, Jul 30, 2021 - 12:19 PM (IST)

अरबी की सब्जी खाना हर किसी को बहुत पसंद होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पत्ते भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। मानसून मौसम में आप इसके पत्तों के पकौड़े बनाकर खा सकते हैं। पेट संबंधी समस्या में अरबी के पत्ते बहुत फायदेमंद होते हैं। इससे स्वाद के साथ आपकी सेहत को भी फायदा मिलेगा। चलिए आज हम आपको बताते हैं अरबी के पत्तों के पकौड़े बनाने की रेसिपी और इसके फायदे

अरबी के पकौड़े बनाने की रेसिपी

इसके लिए आपको चाहिए बेसन, अरबी के पत्ते, लहसुन-अदरक, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, जीरा, अजवाइन, लाल मिर्च, साबुत धनिया, काली मिर्च, नींबू और हींग।

PunjabKesari

बनाने का तरीका

1. सबसे पहले अरबी पत्तों को अच्छी तरह धो लें। अब एक मिक्सी जार में अरबी के पत्ते व बेसन को छोड़कर सारी सामग्री डालें।
2. इसमें 1 नींबू का रस निचोड़ लें। नींबू की जगह आप आमचूर पाउडर भी ले सकते हैं।
3. इसमें थोड़ा-सा पानी डालकर अच्छी तरह ब्लैंड कर लें।
4. एक बाउल में बेसन व पीसा हुआ मसाला व थोड़ा-सा पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
5. एक अरबी का पत्ता लें। उसपर बेसन का मिश्रण लगाएं। अब उसके उपर दूसरी अरबी का पत्ता रखकर फिर बेसन का लेप लगा लें। इसी तरह 4-5 पत्तों की लेयर बना लें।
6. अब अरबी के पत्तों को भरकर रोल कर लें। आप चाहे तो इसे रोल भी कर सकते हैं।
7. अब एक कढ़ाई पर छलनी रखकर पत्तों पर तेल लगाएं। इसमें अरबी के पत्ते रखकर उसके ऊपर किसी बर्तन से ढक दें। ध्यान रखें कि भाप बाहर ना आ पाएं। आप चाहे तो स्टीमर से भी भाप दे सकते हैं।
8. अब बर्तन खोलकर एक स्टिक से देखें की पत्ते पक गए हैं या नहीं। अब अरबी के पत्तों को काट लें।
9. एक कढ़ाई में तेल गर्म करके इसे डीप फ्राई कर लें। लीजिए आपके पकौड़े बनकर तैयार हैं। आप चाहे तो इसकी सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं।

PunjabKesari

अरबी के पत्तों की सब्जी बनाकर खाने से आपको मिलेंगे ढेरों फायदे

पेट के लिए फायदेमंद

अरबी के पत्तों की सब्जी या पकौड़े बनाकर खाने से पेट में इंफेक्शन, एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

आंखों की रोशनी करे तेज

इसमें विटामिन एक भरपूर मात्रा में होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है। साथ ही इससे आंखों की मांसपेशियां भी मजबूत होती है।

जोड़ों का दर्द

जिन लोगों के जोड़ों में दर्द रहता है उनके लिए भी अरबी के पत्तों का सेवन फायदेमंद होता है।जोड़ दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप अरबी के पत्तों का जूस बनाकर भी पी सकते हैं।

मानसून में फायदेमंद

अरबी के पत्तों में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे वायरल इंफेक्शन, बुखार, फ्लू से बचाव रहता है। साथ ही इससे खुजली की समस्या भी नहीं होगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static