एक हरा फल आपको दे सकता है ढेरों फायदे

punjabkesari.in Thursday, Sep 12, 2019 - 09:22 AM (IST)

एवोकाडो गहरे हरे रंग का ऐसा फल है, जोकि सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। विटामिन ए, बी, ई, फाइबर, मिनरल्स और प्रोटीन से भरपूर इस फल का सेवन शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। साथ ही एवोकाडो का इस्तेमाल आपकी कई ब्यूटी प्रॉब्लम को भी दूर करने में मददगार होता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं एवोकाडो के कुछ ऐसे जबरदस्त फायदे, जिसके बाद आप भी इसका इस्तेमाल शुरू कर देंगे।

 

सबसे पहले आपको बताते हैं कि एवोकाडो खाने से आपकी कौन-कौन सी हैल्थ प्रॉब्लम्स दूर रहती हैं।

दिल को रखे स्वस्थ

एवोकाडो में विटामिन बी6 और फॉलिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जोकि आपको ह्रदय संबंधी परेशानियों से दूर रखता है। इसका नियमित रूप से सेवन हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम देता है।

PunjabKesari

पाचन क्रिया रहेगी दुरुस्त

इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा पेट को साफ करती है। इससे आपकी कब्ज, अपच और एसिडिटी की समस्या दूर होती है। रोज इसका सेवन करके आप पाचन क्रिया को ठीक रखा सकते है।

डायबिटीज में फायदेमंद

रोज 1 एवोकाडो का सेवन शरीर में शुगर को कंट्रोल करके इंसुलिन लेवल को संतुलित रखता है। इसलिए डायबिटीज होने या इससे बचने के लिए रोजाना 1 एवोकाडो जरूर खाएं।

बढ़ाए आंखों की रोशनी

आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम गुणों से भरपूर एवोकाडो का सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ चश्में से भी छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा इससे मोतियाबिंद और आंखों की मांसपेशियां खराब होने का खतरा भी कम होता है।

मोटापा होगा छूमंतर

रोजाना सुबह खाली पेट 1 एवोकाडो का सेवन तेजी से मोटापा कम करता है। इसलिए मोटापा दूर करने के लिए अपनी डाइट में इसे शामिल जरूर करें।

PunjabKesari

किडनी और लिवर प्रॉब्लम्स होगी दूर

एंटी-इंफ्लेमेटरी, ओलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह आपको किडनी और लीवर से जुड़ी बीमारियों से भी बचाता है। इसका रोजाना सेवन करने से किडनी और लीवर खराब होने खतरा कम हो जाता है।

जोड़ों के दर्द से राहत

इसमें आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम के गुण होने के कारण यह सूजन और जोड़ों के दर्द को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा एंटी इंफ्लैमटॉरी गुणों से भरपूर एवोकाडो के तेल की मालिश करने से आप गठिया रोग की समस्या से छुटकारा पा सकते है।

ब्लड प्रैशर कंट्रोल

एवोकाडो में पोटेशियम काफी मात्रा में होता है जो शरीर में रक्त चाप को संतुलित रखता है। जिन लोगों को हाइ ब्लड प्रैशर की समस्या होती है उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

कैंसर से बचाव

रोजाना एवोकाडो का सेवन कैंसर के खतरे को भी काफी हद तक कम करता है। इसका सेवन शरीर में कैंसर  सेल्स को बढ़ने से रोकता है, जिससे आप इसके खतरे से बचे रहते हैं।

PunjabKesari

अब हम आपको बताते हैं कि एवोकाडो का इस्तेमाल आप ब्यूटी प्रॉब्लम्स के लिए कैसे कर सकते हैं

सनसक्रीन की तरह करें यूज

सूरज की यू.वी किरणों से बचने के लिए आप एवोकाडो सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल करें। बाहर निकलने से पहले एवोकाडो सनस्क्रीन लोशन को त्वचा पर लगा लें। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपको सूरज की किरणों से बचाने में मदद करेंगे।

ग्लोइंग और क्लीयर स्किन

साफ और क्लीयर त्वचा पाने के लिए एवोकाडो और पपीते के पल्प में हल्का-सा शहद मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। कुछ देर लगाने के बाद ठंडे पानी से चेहरे को साफ करें। इससे चेहरे पर जमा गंदगी निकल जाएगी और आपको नेचुरल ग्लो मिलेगा।

PunjabKesari

दाग-धब्बे की छुट्टी

एवोकाडो, नमक, चीनी और दूध को अच्छी तरह मिक्स करें। 15 मिनट तक इस फेस मास्क को लगाने के बाद चेहरा धे लें। हफ्ते में 2 बार इसका यूज करें। इससे दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।

सफेद बाल

हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल आपकी सफेद बालों की समस्या को भी दूर कर देता है। इसके अलावा इसके तेल से सिर की मसाज करने पर भी सफेद बालों की समस्या दूर हो जाती है।

बालों के लिए फायदेमंद

एवोकाडो पल्प को बालों में नियमित रूप से लगाएं। इससे बालों को नमी मिलने के साथ-साथ वह हाइड्रेटेड बने रहते है, जिससे आपके बाल शाइनी और स्मूद दिखेंगे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static