लहसुन सिर्फ खाने में ही नहीं, जेब में रखने से भी मिलते हैं चौंकाने वाले फायदे
punjabkesari.in Sunday, Dec 28, 2025 - 05:04 PM (IST)
नारी डेस्क : लहसुन का इस्तेमाल हम अक्सर खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए करते हैं। यह सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत और जीवन में शुभता लाने में भी कारगर माना जाता है। आयुर्वेद और वास्तु शास्त्र में लहसुन को विशेष महत्व दिया गया है। आइए जानते हैं, लहसुन को जेब में रखने और तकिए के नीचे रखने के फायदे।
अच्छी नींद और तनाव से राहत
अगर आप अनिद्रा या तनाव की समस्या से जूझ रहे हैं, तो लहसुन आपके लिए एक सरल उपाय साबित हो सकता है। मान्यता है कि सोते समय तकिए के नीचे लहसुन रखने से उसकी प्राकृतिक सुगंध और ऊर्जा मन को शांत करती है। इससे मानसिक तनाव कम होता है, दिमाग हल्का महसूस करता है और नींद गहरी व सुकूनभरी आती है।

नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा
लहसुन को प्राचीन समय से ही नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से बचाने वाला माना जाता है। मान्यता है कि जेब में लहसुन रखने से बुरी शक्तियां दूर रहती हैं और व्यक्ति के चारों ओर एक सकारात्मक आभा बनी रहती है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में उत्साह बना रहता है।
यें भी पढ़ें : पहले अंडा आया या मुर्गी? वैज्ञानिकों ने सुलझाई बरसों पुरानी पहेली
घर को बुरी शक्तियों से बचाना
वास्तु शास्त्र में लहसुन को घर की रक्षा करने वाला उपाय माना गया है। कहा जाता है कि यदि कमरे में लहसुन का जावा रखा जाए तो नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पातीं। इससे घर का वातावरण पवित्र और शांत रहता है तथा परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

बुरे सपनों से छुटकारा
अगर आप रात में बुरे सपनों से परेशान रहते हैं, तो लहसुन एक असरदार उपाय माना गया है। मान्यता है कि सोने से पहले हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करके लहसुन को तकिए के नीचे के पास रखने से बुरे सपनों से छुटकारा मिलता है। इससे मन में भय दूर होता है और नींद शांति व सुरक्षा के साथ आती है।
यें भी पढ़ें : मिल गया HIV का नया परमानेंट इलाज, अब दवाई से मिलेगा छुटकारा!
सौभाग्य और धन की प्राप्ति
वास्तु शास्त्र के अनुसार लहसुन को सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि यदि कोई व्यक्ति अपनी जेब में लहसुन रखे तो उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहती है। धन की कमी दूर होती है और जीवन में तरक्की तथा सफलता के नए अवसर मिलते हैं।

लहसुन सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाने वाला मसाला नहीं, बल्कि जीवन की कई परेशानियों को दूर करने वाला उपाय भी है। अगर आप अच्छी नींद, तनावमुक्त जीवन, सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक प्रगति चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार लहसुन को जेब या तकिए के नीचे रखना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

