विकास पर अली ने लगाया शो से निकलवाने का आरोप, मास्टरमाइंड ने बताई पूरी सच्चाई

punjabkesari.in Monday, Jan 04, 2021 - 12:40 PM (IST)

बिग बाॅस में दिनों-दिन घरवालों के बीच लड़ाई-झगड़े बढ़ते जा रहे हैं। बीते वीकेंड के वार में घरवालों पर सलमान खान का गुस्सा फूटा था। राखी सावंत और विकास गुप्ता के साथ शो के सदस्यों ने जिस तरह व्यव्हार किया उसे देखकर सलमान आग बबूला हो गए थे लेकिन एक्टर का गुस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ। जैस्मिन और रुबीना के बाद सलमान के गुस्से का शिकार अली गोनी भी हुए। उन्होंने अली से विकास संग किए जा रहे बुरे बर्ताव का कारण पूछा। 

विकास से इस कारण बनाई अली ने दूरी 

दरअसल, सलमान ने अली से सवाल किया कि वह विकास के साथ ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं। जिसका जवाब देते हुए अली ने बताया कि शुरूआत के दिनो में विकास ने जैस्मिन के साथ-साथ और भी कई लोगों के साथ उनके संबंधो के बारे में गलत अफवाह फैलाई थी। जिसके बाद उन्होंने विकास से दूरी बना ली थी। यहां तक कि उन्होंने सोशल मीडिया से भी विकास को अनफाॅलो कर दिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

अली ने लगाए विकास पर आरोप

अली यहीं नहीं रुके एक्टर ने विकास पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने शुरुआती दिनों उन्हें शो से भी निकलवा दिया था। तब विकास उस चैनल के हेड थे। अली की इस बात पर विकास ने कहा कि क्रिएटिव प्रोड्यूसर ने उनका नाम लेकर अली को निकाल दिया था। मगर फिर भी एक अलग भूमिका में शो का हिस्सा रहे थे। विकास की बातें सुनकर अली ने कहा, 'बहुत बड़े झूठे हो आप।'

PunjabKesari

शिल्पा शिंदे ने भी विकास पर लगाया था आरोप

आपको बता दें बिग बाॅस 11 की विजेता रही शिल्पा शिंदे ने भी विकास गुप्ता पर आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि विकास ने उन्हें परेशान किया और टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' से भी निकलवा दिया था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static