इतनी बेइज्जती कोई फोटो नहीं खींच रहा... Cannes 2026 में आलिया भट्ट को Photographers ने किया इग्नोर, लोगों ने लिए मजे
punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 11:50 AM (IST)
नारी डेस्क: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की ओपनिंग नाइट सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का एक वीडियो वायरल होने के बाद तेजी से ऑनलाइन चर्चा का एक बड़ा विषय बन गई। 12 मई को अभिनेत्री ने L’Oréal Paris की ग्लोबल एम्बेसडर के तौर पर रेड कार्पेट पर वॉक किया और बेहद शालीन व खूबसूरत अंदाज़ में नजर आई। आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी दूसरी बार मौजूदगी दर्ज कराई। हालाकि, रेड कार्पेट पर उनकी मौजूदगी ने उन्हें ट्रोलर्स का आसान निशाना बना दिया, और नेटिजन्स उनके जमकर मजा ले रहे हैं।
79वां वार्षिक कान्स फिल्म फेस्टिवल 12 से 23 मई, 2026 तक फ्रेंच रिवेरा में चलेगा। हमेशा की तरह कुछ भारतीय सेलेब्स ने भी इस प्रतिष्ठित समारोह सप्ताह में शिरकत की। इनमें आलिया भट्ट भी शामिल हैं। उद्घाटन के दिन के लिए आलिया ने एक शानदार पीच-पिंक रंग का गाउन चुना, जिसमें क्लासी अंदाज और रोमांटिक खूबसूरती का मेल था। आलिया रेड कार्पेट पर चलीं और तस्वीरों और वीडियो के लिए पैपाराज़ी के सामने पोज़ दिया। हालाकि, रेड कार्पेट पर जिस तरह का स्वागत उन्हें मिला, उससे उनके फैंस को शर्मिंदगी महसूस हुई है।
आलिया पैप्स (फोटोग्राफरों) की तरफ हाथ हिला रही थी, लेकिन फोटोग्राफरों का एक ग्रुप साफ तौर पर उसे नजरअंदाज कर रहा था और अपने कैमरे नीचे रख रहा था। हालांकि कुछ पैपाराजी ने उसकी तस्वीरें खींची लेकिन आम तौर पर उसे नजरअंदाज ही किया गया और एक्ट्रेस को भी यह बात महसूस हो गई। इसलिए वह मुड़ी और कुछ मोबाइल और कैमरों के लिए पोज दिया। जहां एक तरफ 'गंगूबाई काठियावाड़ी' एक्ट्रेस को ट्रोल किया गया, वहीं कुछ फैंस ने उनका बचाव भी किया।
एक यूजर ने लिखा- "कितना शर्मनाक है यार! कान्स एक ग्लोबल फ़िल्मी मंच है, और यह उनकी दूसरी बार मौजूदगी है फिर भी कोई उन्हें नहीं जानता, किसी भी पैप ने उनकी तरफ़ एक भी कैमरा नहीं घुमाया। वह किसे हाथ हिला रही हैं? कोई भी उनमें दिलचस्पी लेता नहीं दिख रहा। सच में, उनकी पर्सनैलिटी में कोई दम नहीं है!" एक और नेटिज़न ने लिखा,- "यह कितना शर्मनाक है कि कैसे भारतीय सेलेब्स इंटरनेशनल अटेंशन पाने के लिए तरसते हैं यहा कान्स में आलिया भट्ट मौजूद हैं लेकिन एक भी कैमरामैन ने उनकी फ़ोटो खींचने की ज़हमत नहीं उठाई।"

