आलिया भट्ट ने जीत लिया करोड़ों हिंदुओं का दिल, इंटरनेशनल मंच पर हिंदी में दी स्पीच

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 12:08 PM (IST)

नारी डेस्क:  बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट ने ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (बाफ्टा) के 79वें संस्करण में  “देसी तड़का” लगाकर वाहवाही लूट ली । मंच पर प्रजेंटर के रूप में आकर, अभिनेत्री ने अपने स्पीच की शुरुआत हिंदी में "नमस्कार" से की। एक्ट्रेस ने  अपनी स्पीच हिंदी में कही, जिसका बाद में उन्होंने मतलब भी समझाया। लोग हिंदुस्तानी कल्चर को बढ़ावा देने के उनके इस कदम की खूब तारीफ कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


 लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित आलिया ने सबसे पहले दर्शकों का “नमस्कार” के साथ अभिवादन किया। उन्होंने फिर कहा- “अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है।” उन्होंने आगे कहा- अभी सबटाइटल्स की ज़रूरत नहीं है। मैं हिंदी में बस इतना कह रही थी कि अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है जो अंग्रेज़ी में नहीं है। क्योंकि भले ही फिल्म अनगिनत आवाज़ों में बोलती है, लेकिन हम हमेशा सिनेमा की भाषा का सम्मान करते हैं। वह भाषा हम सभी बोलते हैं। हमारे नामांकित कलाकार भी ऐसा ही करते हैं”।


सम्मान देने से पहले, आलिया को रेड कार्पेट पर अपनी बेटी राहा के बारे में बात करते हुए देखा गया। उन्होंने कहा-“अभी मेरी प्रेरणा और जादू का असली सोर्स मेरी बेटी है। उसे देखकर वह बस खिल उठती है। वह अब तीन साल की है और मेरे गानों पर नाचती है, कभी-कभी, मुझे लगता है, ठीक है, यही ज़िंदगी है'।” एक ऑफिशियल रिलीज़ के अनुसार, आलिया ब्रायन क्रैंस्टन, सिलियन मर्फी, एथन हॉक, केट हडसन, माइकल बी जॉर्डन, सैडी सिंक, एलिसिया विकेंडर, गिलियन एंडरसन, ग्लेन क्लोज़, पैट्रिक डेम्पसी, रिज़ अहमद और कई अन्य प्रेजेंटर्स में शामिल थीं।
 

फरहान अख्तर द्वारा सपोर्टेड मणिपुरी भाषा की फिल्म “बूंग” ने 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (BAFTA) में प्रतिष्ठित बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म का अवार्ड जीता। एक्टिंग की बात करें तो, आलिया अगली बार “अल्फा” में शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे नामों के साथ नज़र आएंगी। वह अभी रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ “लव एंड वॉर” की शूटिंग कर रही हैं


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static