2 निजी जेट, 700 गाड़ियां और कई बिलियन डॉलर के संपत्ति... ये है दुनिया का सबसे अमीर परिवार

punjabkesari.in Friday, Jan 19, 2024 - 02:27 PM (IST)

जब भी ढेर सारी संपत्ति और अमीर परिवारों की बात आती है तो हमारे दिमाग में अंबानी और अडानी का नाम आता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में एक शाही परिवार है, जिनकी संपत्ति इन लोगों से कहीं ज्यादा है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि GQ मैगजीन का कहना है। उन्होंने हाल ही में दुनिया में सबसे अमीर लोगों की लिस्ट निकाली जिसमें दुबाई के अल नाहयान के शाही परिवार का नाम सबसे ऊपर आया। ये बहुत ही बड़ा परिवार में जिसमें कुल 56 लोग है। ये परिवार 4000 करोड़ की कीमत वाले पैलेस में रहता है। शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान दो की इस शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं, वो संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति भी हैं। इनकी लग्जरी लाइफस्टाइल अकसर सुर्खियों में रहती है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

PunjabKesari

सपंत्ति जाकर उड़ जाएंगे होश

रिपोर्ट के मुताबिक अल नाहयान परिवार की कुल संपत्ति 305 बिलियन डॉलर है। शेख मोहम्मद अबु धाबी के 17वें अमीर शासक हैं। 11 मार्च 1961 को जन्मे शेख मोहम्मद ने ब्रिटेन की रॉयल मिलिट्री अकादमी सैंडहर्स्ट से ग्रेजुएशन किया है। 2003 में उन्हें अबू धाबी का उप युवराज नियुक्त किया गया था। 1981 में उन्होंने राजकुमारी सलामा से शादी की और ये इतिहास के पन्नों में सबसे बड़ी शाही शादी मानी जाती है। अपनी शादी के लिए उन्होंने एक स्टेडियम बनवाया था, जहां 7 दिन तक शानदार समारोह किया गया था। इसमें 20,000 मेहमानों शामिल हुए थे और शादी में 100 मिलियन अमेरिका डॉलर खर्च हुए थे।

PunjabKesari

जीते हैं लग्जरी लाइफस्टाइल

इनकी लाइफस्टाइल बहुत ही लग्जरी है। इनके पास 2 निजी जेट गैं, जिसमें एक एक बोइंग 747 (ए6-यूएई) और एक बोइंग 787 (ए6-पीएफसी) शामिल है। इसके अलावा शेख मोहम्मद के पास रबदान नाम की यॉट भी है जिसकी कीमत 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर बताई जाती है। उनकी कुल संपत्ति 7 अरब से भी ज्यादा है। साथ ही शेख मोहम्मद बिन जायद के पास केवल 700 से ज्यादा वाहन शामिल हैं। जिसमें सैकड़ों लक्जरी कारें हैं। शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को लंदन के सबसे अमीर अमीर लैंड लॉर्ड्स में गिना जाता है। लंदन में एक दो नहीं बल्कि कई बिल्डिंग्स और इमारतें ऐसी हैं, जो शेख के नाम पर खरीदी गईं है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static