अनंत की शादी से पहले अक्षय कुमार को हुआ काेरोना, अब अंबानी परिवार के जश्न में नहीं होंगे शामिल

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2024 - 03:51 PM (IST)

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बीच  बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक्टर कोविड -19 पॉजिटिव पाए गए, ऐसे में वह इस जश्न में शामिल नहीं हो पाएंगे। जहां एक तरफ देश- विदेश से कई जाने- माने लोग इस शाही शादी का हिस्सा बनने जा रहे हैं वहीं अक्षय कुमार चाहते हुए भी इसका हिस्सा नहीं बन पाएंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

सूत्रों के अनुसार  अक्षय अपनी  नई रिलीज 'सरफिरा' के प्रचार को लेकर र्क जगह जा रहे थे, ऐसे में दो दिन से वह कुछ ठीक महसूस नहीं कर रहे थे। टेस्ट करवाने पर वह  पॉजिटिव पाए गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद को सबसे अलग कर लिया है  डॉक्टरों द्वारा सुझाई गई सभी सावधानियां बरत रहे हैं। अब वह कुछ दिन तक अपनी फिल्म का प्रचार भी नहीं कर पाएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय अंबानी परिवार के जश्न में शामिल होने वाले थे। याद हो कि  अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग सेरेमनी  में एक्टर ने खूब रंग जमाया था। वहीं इससे पहले  अक्षय ने कहा था कि फिल्म सरफिरा में काम कर वह गर्व महसूस कर रहे हैं। अक्षय कुमार, परेश रावल, राधिका मदान और सीमा बिस्वास जैसे शानदार कलाकारों से सजी सरफिरा कैप्टन गोपीनाथ की किताब सिंपलीफ्लाई से प्रेरित है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

यह फिल्म ग्रामीण महाराष्ट्र में एक शिक्षक के बेटे वीर जगन्नाथ म्हात्रे (अक्षय कुमार) की यात्रा का अनुसरण करती है, जो भारत में हवाई यात्रा में क्रांति लाने के लिए सभी बाधाओं को पार करता है। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘सरफिरा'का मतलब पागल होता है और पीछे मुड़कर देखने पर मुझे लगता है कि यदि मैंने यह फिल्म नहीं की होती तो मैं पागल होता। तो मुझे खुशी है कि मैंने ऐसा किया।यह यात्रा लगभग तीन साल पहले शुरू हुई थी और अंतत: यह आप सभी के गवाह बनने और उम्मीद है कि इसे संजोयेंगे।  मुझे इस फिल्म का हिस्सा होने पर बहुत गर्व है और खुशी है कि सरफिरा मेरी 150वीं फिल्म है। मुझे उम्मीद है कि आपको इसे जल्द ही सिनेमाघरों में देखने का मौका मिलेगा। प्तसरफिरा अब तुम्हारा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static