साड़ी पहनी महिला को एंट्री ना देने वाले  रेस्तरां पर अब लगा ताला, नहीं था लाइसेंस

punjabkesari.in Friday, Oct 01, 2021 - 09:48 AM (IST)

साड़ी पहनी महिला को प्रवेश ना देने पर दिल्ली के एक होटल को भारी पड़  गया। उसे वैध लाइसेंस नहीं होने के चलते नगर निकाय द्वारा नोटिस जारी किये जाने के बाद बंद कर दिया गया है।  दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला को साड़ी पहनने की वजह से  होटल में एंट्री नहीं दी गई थी। 


रेस्तरां ने किया था अवैध कब्जा 


जानकारी के अनुसार एंड्रूज गंज के अंसल प्लाजा में स्थित अकीला रेस्टोरेंट बिना वैध लाइसेंस के चल रहा था।  24 सितंबर को जारी किए गए नोटिस में कहा गया था कि रेस्तरां ने सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा किया हुआ है। इसमें कहा गया कि  आपको यह नोटिस मिलने के 48 घंटे के भीतर व्यवसाय बंद करने का निर्देश दिया जाता है और ऐसा नहीं करने पर बिना कोई नोटिस जारी किये सीलिंग समेत उचित कार्रवाई की जा सकती है।

रेस्तरां का वीडियो हुआ था वायरल 


याद हो कि हाल ही में   फेसबुक पोस्ट में एक महिला ने दावा किया था कि उसे उस रेस्तरां में प्रवेश इसलिए नहीं करने दिया गया कि वह साड़ी पहनी हुई थी। महिला ने रेस्तरां के कर्मचारियों के साथ हुई नोकझोंक का वीडियो भी पोस्ट किया था। सोशल मीडिया पर बवाल मचने के बाद होटल प्रशासन ने एक बयान जारी कर आरोपों का खंडन किया था। 

रेस्तरां ने आरोपों का किया था खंडन 

रेस्तरां के अधिकारियों ने महिला के मैनेजर को थप्पड़ मारने की सीसीटीवी फुटेज भी पोस्ट की थी। इसके बाद इस बात पर बहस छिड गई थी कि  साड़ी को रेस्तरां के लिए उपयुक्त क्यों नहीं माना जाता है जिसपर अधिकारियों ने कहा कि महिला को गेट पर इंतजार करने के लिए कहा गया क्योंकि उसके नाम पर कोई रिजर्वेशन नहीं था। इसके बाद महिला ने रेस्तरां में प्रवेश किया और कर्मचारियों को गाली देना शुरू कर दिया।


19 सितंबर को जारी हुआ था वीडियो 

19 सितंबर को सामने आई वीडियो में देखा गया था कि रेस्टोरेंट में काम करने वाली कुछ महिलाएं साड़ी पहनने वाली महिला को अंदर आने से रोक रही हैं। उन महिलाओं का कहना है कि साड़ी 'स्मार्ट कैजुअल' ड्रेस कोड के तहत नहीं आती है, इसीलिए आपको अंदर जाने नहीं दिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static