Birthday Special: आर्किटेक्ट बनने की चाह रखने वाली कैसे बनी 'मिस वर्ल्ड' ऐश्वर्या

punjabkesari.in Thursday, Nov 01, 2018 - 06:24 PM (IST)

दुनियाभर की खूबसूरत महिलाओं में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही है। 1973 को जन्मी ऐश्वर्या ने 1994 में मिस वर्ल्ड बन भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया था।  

भले ही ऐश्वर्या आज एक बेहतरीन एक्ट्रेस हो लेकिन वह एक्ट्रेस नही आर्किटेक्ट बनना चाहती थीं। उन्हें एक्टिंग में जरा भी दिलचस्पी नहीं थी। कॉलेज टाइम में ऐश्वर्या सभी टीचर्स की फेवरेट थीं। उनकी फिजिक्स टीचर ने ही उन्हें कॉलेज मेग्जीन में शूट करने के लिए प्रेरित किया था। यहीं से उनके मन में मॉडलिंग के सपने ने जन्म लिया। मॉडलिंग के चलते उन्हें पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी।
PunjabKesari
ऐश्वर्या पहली बार बड़े परदे पर मणिरत्नम की फिल्म 'इरुवर' में नजर आई थीं। फिल्म 'और प्यार हो गया थी' से एेश्वर्या ने बॉलीवुड में कदम रखा लेकिन उन्हें पहचान फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' से मिली। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी। ऐश्वर्या  बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनका मैडम तुसाद म्यूजियम में मोम का पुतला लगाया गया।
PunjabKesari
ऐश्वर्या अपने अफेयर्स को लेकर भी खूब चर्चा में रही। इंडस्ट्री में उनका नाम कई लोगों के साथ जुड़ा। 2007 में उन्होंने एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की। ऐश्वर्या और अभिषेक की पहली मुलाकात साल 2000 में फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' सेट पर हुई थी। करीब एक साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। एेश-अभिषेक की शादी ने भी खूब सुर्खियां बटौरी। एेश्वर्या ने अपनी शादी में 75 लाख की साड़ी पहनी थी।
PunjabKesari
एेेश्वर्या और अभिषेक की एक प्यारी-सी बेटी आराध्या है। एेेश्वर्या हमेशा अपनी बेटी के साथ स्पॉट होती है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static