ऐश्वर्या राय की तरह दिखने वाली मानसी नाईक ने रचाया ब्याह, वायरल हुईं तस्वीरें

punjabkesari.in Thursday, Jan 21, 2021 - 12:44 PM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कईं स्टार्स हैं जिनके हमशक्ल हैं। कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और भी कईं एक्ट्रेस हैं जिनके हमशक्ल आपने सोशल मीडिया पर अकसर देखें होंगे। वहीं बात एवरग्रीन ब्यूटी सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन की करें तो उनकी खूबसूरती का हर कोई दिवाना है। बाकी एक्ट्रेस की तरह ऐश्वर्या की भी हमशक्ल है। जी हां... ऐश्वर्या की तरह हूबहू दिखने वाली मराठी एक्ट्रेस मानसी नाईक में फैंस को ऐश्वर्या की झलक दिखती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में मानसी शादी के बंधन में भी बंध गई हैं जिसकी बहुत सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manasi Naik Kharera (@manasinaik0302)

बॉक्सर प्रदीप खरेरा से रचाई शादी 

आपको बता दें कि मानसी ने बॉक्सर प्रदीप खरेरा के साथ शादी की है। और शादी की सारी रस्में  पुणे में हुई हैं। इसकी तस्वीरें मानसी ने खुद फैंस संग साझा की हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manasi Naik Kharera (@manasinaik0302)

पिंक ब्राइडल लहंगे में मानसी ने ढाया कहर 

शादी पर मानसी पिंक ब्राइडल कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग कलर की ज्वेलरी पहनी। फैंस को मानसी की शादी वाले दिन भी उनमें एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की झलक दिखी। वहीं मानसी के पति क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं और इसके साथ उन्होंने पिंक कलर की पगड़ी पहनी है। आप भी देखिए मानसी की शादी की कुछ तस्वीरें... 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manasi Naik Kharera (@manasinaik0302)

मानसी ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इसके साथ कैप्शन में लिखा मन्नतो से मांगी हुई जन्नत की दुनिया से आई हुं ..! में अपनी पापा की सहजादी हुं ना,इसलिए बहुत किस्मत वालोंं को अपना हमसफ़र बनाऊगी आपको बता दें कि प्रदीप हरियाणा के पेशेवर मुक्केबाजी खिलाड़ी हैं और उन्होंने विश्व मुक्केबाजी परिषद एशियन टाइटल चैंपियन जीता है। मानसी की शादी पर फैंस उन्हें खूब बदाई दे रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static