इस तारीख को जन्मी लड़की होती है सौभाग्यशाली, तुरंत कर लीजिए शादी...जिस घर जाएगी होगा धन ही धन
punjabkesari.in Thursday, Jul 24, 2025 - 11:26 AM (IST)

नारी डेस्क: अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार, किसी भी इंसान की जन्म तारीख से उसके स्वभाव, भविष्य, आर्थिक स्थिति और जीवन की दिशा के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। आज हम आपको उन लड़कियों के बारे में बताएंगे जिनका मूलांक (Radix) 6 होता है, और जिन्हें मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है।
मूलांक 6 किसे कहते हैं?
अगर किसी लड़की का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 6 बनता है। इस अंक का स्वामी ग्रह शुक्र (Venus) होता है, जो सुंदरता, ऐशो-आराम, प्रेम और भौतिक सुखों का प्रतीक है।
लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं ये लड़कियां
मूलांक 6 वाली लड़कियों को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इनपर हमेशा लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है। जीवन में कभी पैसे की कमी नहीं होती और हर काम में इनका भाग्य साथ देता है।
पैसों की कभी नहीं होती कमी
ऐसी लड़कियों के जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आती। चाहे कितनी भी मुश्किल घड़ी क्यों न हो, पैसा इनके जीवन में खुद-ब-खुद रास्ता बना लेता है। ये लड़कियां अपने परिवार और जीवनसाथी के लिए भी लकी साबित होती हैं।
खूबसूरती में मिसाल होती हैं
मूलांक 6 की लड़कियां प्राकृतिक रूप से सुंदर होती हैं। इनकी खूबसूरती उम्र के साथ और भी निखरती जाती है। ये अपने आकर्षण से सबका ध्यान खींचती हैं और समाज में इनकी अलग पहचान होती है।
स्वभाव में होती हैं बेहद शांत और भरोसेमंद
इन लड़कियों का नेचर बहुत शांत, समझदार और मिलनसार होता है। ये किसी से झगड़ा नहीं करतीं और हर रिश्ता ईमानदारी से निभाती हैं। अगर आप किसी पर भरोसा करना चाहते हैं तो मूलांक 6 की लड़की पर आंख मूंदकर भरोसा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: अंक ज्योतिष: इन तारीख को जन्मे लोग होते हैं बेहद Lucky
कलाओं में होती है खास रुचि
ये लड़कियां संगीत, नृत्य, चित्रकला और फैशन जैसी रचनात्मक चीजों में गहरी रुचि रखती हैं। इनकी कला और रचनात्मकता से ये समाज में खूब नाम कमाती हैं। इनकी सोच और स्टाइल अलग होता है जो इन्हें भीड़ से अलग बनाता है।
तेज किस्मत और चमकदार भविष्य
इनकी किस्मत बहुत तेज होती है। ये जहाँ भी जाती हैं, वहां सौभाग्य और समृद्धि लेकर जाती हैं। इनका जीवन अक्सर भौतिक सुख-सुविधाओं से भरपूर होता है। जिस घर में ये बहू बनकर जाती हैं, वहां धन और खुशहाली आती है।
हमेशा खुशमिजाज रहती हैं
मूलांक 6 की लड़कियों का स्वभाव हंसमुख और सकारात्मक होता है। ये न सिर्फ अपने लिए बल्कि दूसरों के लिए भी खुशी का कारण बनती हैं।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामाजिक और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। इस पर विश्वास करने से पहले किसी अंक ज्योतिष या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।