सामंथा से अलग होने के बाद नागा चैतन्य को फिर मिला सच्चा प्यार, आज शोभिता धुलिपाला से करेंगे सगाई!

punjabkesari.in Thursday, Aug 08, 2024 - 12:22 PM (IST)

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार नागा चैतन्य को फिर से सच्चा प्यार मिल गया है। वह जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो नागा चैतन्य अपनी लेडी लव शोभिता धुलिपाला संग शादी रचाने जा रही है, आज वह दोनों सगाई कर अपने रिश्ते को मोहर लगा देंगे। तीन साल पहले एक्टर ने अपनी पत्नी सामंथा रुथ प्रभु से तलाक ले लिया था।
PunjabKesari

सामंथा से अलग होने के बाद नागा का कई महिलाओं के साथ नाम जुड़ा लेकिन धुलिपाला और उनके अफेयर की खबरें काफी लंबे समय से चल रही थी।  दोनों को डेटिंग की अफवाहें तब उड़ी थी, जब यूरोप में उनकी छुट्टियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब कपल ने आगे बढ़ने का फैसला ले लिया है।

PunjabKesari
खबरें हैं कि नागा चैतन्य आज अपने घर पर शोभिता धुलिपाला संग सगाई करेंगे। सगाई के बाद नागा चैतन्य खुद गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर कर सकते हैं। वहीं खबरें यह भी है कि एक्टर नागार्जुन अपने बेटे की शादी को लेकर खुद अनाउंसमेंट करेंगे। नागा चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु से 2017 में शादी की थी, पर 2021 में ही दोनों की राहें अलग हो गई थी। 

PunjabKesari

तलाक लेने के बाद दोनों कभी एक साथ तो नहीं नजर आए लेकिन अलग- अलग इस मुद्दे पर बात करते रहते हैं।  एक बार नागा ने अपनी पर्सनल लइफ पर खुलकर बात करते हुए बताया कि उन्हें किसी भी चीज का पछतावा नहीं है।उनका कहना है कि उन्हें किसी तरह के रिश्ते के टूटने के बाद उसके साथ फिर से दोस्ती करने की बात समझ में नहीं आती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static