मानुषी छिल्लर की अपील का असर, लड़कियाें काे मिलेंगे फ्री सेनेटरी नैपकिन्स

punjabkesari.in Thursday, Nov 30, 2017 - 07:33 PM (IST)

हरियाणा की बेटी मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की अपील का बड़ा असर हुअा है। अतंर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के समापन समारोह में पहुंची मानुषी के साथ प्रेस कांफ्रेंस के दाैरान हरियाणा सरकार ने एक सराहनीय कदम उठाया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र में घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों को उनकी सरकार मुफ्त में सेनेटरी नैपकिन्स मुहैया करवाएगी और इसकी सप्लाई भी सरकार द्वारा की जाएगी। 
PunjabKesari
इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इसके लिए जो भी खर्च आएगा उसका वहन हरियाणा सरकार स्वयं करेगी। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश की लड़कियों के लिए जो कुछ भी बन पाएगा उनकी सरकार जरूर करेगी। हरियाणा सरकार केवल इस समस्या पर ही नहीं बल्कि महिलाअाें के स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याअाें पर भी काम कर रही है। इसलिए सरकार ने अनीमिया पीड़ित महिलाओं को इससे मुक्त करवाने के लिए अभियान की शुरूआत की है। सीएम खट्टर ने बताया कि हरियाणा में 61 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से जूझ रही हैं, इससे निजात पाने के लिए हरियाणा सरकार ने एक अभियान की शुरुआत की है और इसकी ब्रांड अंबेसडर मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर हाेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static