शादी के बाद पहले करवाचौथ पर ट्राई करें ये 5 हैवी Outfits

punjabkesari.in Friday, Sep 29, 2017 - 01:32 PM (IST)

करवाचौथ आने ही वाला है और यह महिलाओं का सबसे पसंदीदा त्यौहार है। इस दिन वे अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और खूब सजती संवरती हैं। करवाचौथ से कई दिन पहले ही महिलाएं अपने कपड़ों और ज्वैलरी की शॉपिंग करने लगती हैं। जिन महिलाओं का शादी के बाद पहला करवाचौथ आता है वे इस दिन खास आउटफिट्स पहनती हैं। कुछ तो अपनी शादी का लंहगा या हैवी साड़ी इस दिन डालती हैं लेकिन इन्हें संभालना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको 5 ऐसी आउटफिट्स बताएंगे जो आप करवाचौथ पर पहन सकती हैं। आइए देखिए 

1. अनारकली सूट
अनारकली सूट महिलाओं को काफी हैवी लुक देता है। ऐसे में करवाचौथ पर आप अनारकली भी पहन सकते हैं। चंदेरी फैब्रिक वाले इस पीच अनारकली सूट पर मिरर वर्क है और गोल्डन एम्ब्राइडरी है। अनराकली का यह डिजाइन बहुत ही यूनिक और खूबसूरत है।

2. जैकेट विद शरारा पैंट
जैकेट स्टाइल सूट भी करवाचौथ पर महिलाओं के लिए बैस्ट ऑप्शन है। इस जैकेट स्टाइल सूट के साथ शरारा पैंट एक दम परफैक्ट लुक दे रहा है।

3. कुर्ता विद प्लाजो 
लॉन्ग कुर्ते का आजकल काफी ट्रैंड है। आप करवाचौथ पर हैवी डार्क कलर के कुर्ते के साथ प्लाजो भी पहन सकते हैं।

4. क्रॉप टॉप विद स्कर्ट
बनारसी फैब्रिक प्रिंट स्कर्ट के साथ आप क्रॉप टॉप भी ट्राई कर सकते हैं। 

5. जैकेट लहंगा
जैकेट सूट के अलाव जैकेट लंहगा भी ट्राई कर सकती हैं। इससे हैवी लुक भी मिलेगी।

Punjab Kesari