शादी के 15 साल बाद फिर दुल्हन की तरह सजी मिसेज धोनी, पुरानी ज्वेलरी को कुछ यूं दिया नया ट्विस्ट
punjabkesari.in Saturday, Mar 15, 2025 - 01:49 PM (IST)

नारी डेस्क: एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी पिछले कुछ दिनाें से काफी चर्चाओं में चल रहे हें। ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में इस कपल ने खूब एंजॉय किया। इस सब में सबसे ज्यादा चर्चा रही साक्षी के गहनों की, उन्होंने अपनी 15 साल पुरानी शादी की ज्वेलरी को एक नया ट्विस्ट देकर फिर से स्टाइल किया। उनका यह लुक देखकर लोग उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।
12 मार्च, 2025 को ऋषभ पंत की बहन की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई, जिसमें कई क्रिकेट स्टार शामिल हुए। धोनी ने भी अपनी पत्नी के साथ अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर इस खूबसूरत शादी की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इस खास दिन के लिए वह लाइम कलर की सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखी, जिसके बॉर्डर पर गोल्ड की बारीकियां थीं और स्कैलप कट था। उन्होंने इसे हाफ स्लीव्स वाले स्कैलप-नेक ब्लाउज के साथ स्टाइल किया। हालांकि उनकी ज्वैलरी ने पूरा माहौल ही बदल कर रख दिया।
साक्षी ने साबित कर दिया कि सोने के आभूषण हमेशा के लिए हैं, और यह दुनिया के सभी हीरे और पन्ने को मात दे सकते हैं। उन्होंने अपने आउटफिट को गोल्ड चोकर नेकपीस, लेयर्ड नेकलेस, गोल्ड नथ और झुमकों के साथ स्टाइल किया। सॉफ्ट पिंक ब्लश, कोरल-ह्यूड लिपस्टिक और लाल रंग की बिंदी के साथ हल्का मेकअप उनके लुक को पूरा कर रहा था।
15 साल पहले अपनी शादी में साक्षी ने लाल और हरे रंग का लहंगा पहना था, जिस पर बूटी-वर्क और जरदोजी की कढ़ाई थी। इसके साथ उन्होंने असली सोने के आभूषण, भारी हार और मांग टीका पहना था। ग्लैमरस मेकअप और बालों को बन में बांधकर उन्होंने अपने लुक को पूरा किया था। उनके खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक ने फैंस को अपना दिवाना बना दिया। यह कहना गलत नहीं होगा कि साक्षी के पहाड़ी दुल्हन वाले लुक के आगे प्रियंका का अंदाज फीका पड़ गया।