फिटनेस फ्रीक सारा रोज करती है एरियल योग, जानिए इसे करने के फायदे

punjabkesari.in Saturday, Jan 30, 2021 - 12:58 PM (IST)

योग हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे करने से हमारी बॉडी फिट तो रहती ही है साथ ही कईं बीमारियों का हल भी हो जाता है। बॉडी फिट रखने के लिए कईं बॉलीवुड एक्ट्रेस भी योगा ही करती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस सारा अली खान की वीडियो वायरल हो रही थी जिसमें वह एक कपड़े के साथ योगा कर रही हैं। जैसे जैसे फैशन में नया ट्रेंड आता जाता है वैसे ही योगा में भी नए ट्रेंड आते जाते हैं और एरियल योगा भी एक तरह से नया ट्रेंड है जिसे बहुत सारे सेलेब्रिटी फॉलो कर रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको इसके फायदे बताते हैं और इसे करने का सही तरीका भी बताते हैं। 

सबसे पहले आपको बताते हैं क्या होता है एरियल योगा?

एरियल योग को एंटी-ग्रेविटी योगा भी कहा जाता है। इस योगासन की प्रैक्टिस हवा में की जाती है। दरअसल किसी छत या फिर किसी ऊंची जगह पर रस्सी या कपड़ा बांधा दिया जाता है और फिर उसी के सहारे हवा में ही योग मुद्राओं की जाती हैं। 

एरियल योग करने के फायदे 

1. वजन कम करने के  लिए बेस्ट ऑपशन
2. शरीर की मांसपेशियां करें स्ट्रांग
3. इम्यूनिटी सिस्टम सुधारे
4. चेहरे के लिए फायदेमंद, आता है नेचुरल ग्लो
5. मेटाबॉलिज़्म बढ़ाए

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

6. कंधों का लचीलापन बढ़ाए

अब आपको इसे करने का तरीका बताते हैं

1. खुद को सिल्क के कपड़े से बांधकर लटका लें
2. इसके बाद अपनी क्षमतानुसार सरल योगासनों का अभ्यास करें
3. सांसों पर पकड़ बनाएं
4. इस योग आप एक मज़बूत कपड़ा लें
5. इसी कपड़े के झूले में लेट जाएं और सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कपड़े से खुद को लपेटें

नोट- 

. विशेषज्ञों की निगरानी में रहकर ही योगा करें
. अगर आपको कई पेट संबंधित कोई समस्या है तो इसे न करें
. अगर आपको कमर में तकलीफ महसूस हो रही है तो तुंरत इसका अभ्यास छोड़ दें

Content Writer

Janvi Bithal