CID के अभिजीत ने रचाई शादी! 2 बेटियों के पिता आखिर किसके बने दूल्हे राजा!

punjabkesari.in Saturday, Nov 29, 2025 - 06:14 PM (IST)

 नारी डेस्क: ‘CID’ सीरियल ने लंबे समय तक दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इस शो के कलाकार भी फैंस के लिए बेहद प्रिय हैं। इंस्पेक्टर अभिजीत का किरदार निभाने वाले आदित्य श्रीवास्तव उन नामों में से एक हैं, जिन्हें लोग आज भी पहचानते हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें वह दूल्हे के रूप में नजर आए। कई दर्शकों ने तुरंत मान लिया कि आदित्य श्रीवास्तव ने हाल ही में शादी की है। लेकिन सच इससे बिल्कुल अलग है।

सालगिरह का जश्न था वायरल वीडियो

वायरल वीडियो और फोटोज में दिख रहे इवेंट में आदित्य की पत्नी मानसी श्रीवास्तव भी मौजूद थीं। दूल्हे का पहनावा और जश्न उनकी शादी का नहीं, बल्कि उनकी सालगिरह के जश्न के दौरान लिया गया था। इस मौके पर आदित्य अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच नजर आए। आदित्य और मानसी की शादी 2003 में हुई थी। दोनों की दो बेटियां हैं आरुषि और अद्विका। सालगिरह के जश्न के वीडियो के वायरल होने पर फैंस ने खूब कमेंट्स किए और अपनी शुभकामनाएं भेजीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divssss✨🍂 (@shining_adityan)

फैंस की प्रतिक्रिया

फैंस ने इस पोस्ट पर प्यार भरे और मज़ेदार रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, “अभिजीत सर, बहुत प्यारे।” तो किसी ने कहा, “मैं बचपन से CID देखता आ रहा हूं और अब मेरे बच्चे भी स्कूल-कॉलेज जाने लगे हैं।” कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में भी सवाल पूछे कि क्या इंस्पेक्टर अभिजीत के किरदार की वजह से ऐसा लग रहा है।

CID के अलावा भी कई प्रोजेक्ट्स में काम किया

आदित्य श्रीवास्तव ने CID के अलावा कई फिल्मों और शोज़ में काम किया है, जिनमें ‘कालो’, ‘भक्षक’ और ‘सुपर 30’ शामिल हैं। लेकिन फैंस उन्हें आज भी लंबे समय तक चलने वाले शो CID के इंस्पेक्टर अभिजीत के रूप में ही पहचानते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static