आदित्य और उनके पापा ने किया रोमांटिक डांस तो जेल जाने के बाद आदी की पार्टी में पहुंचे भारती-हर्ष

punjabkesari.in Thursday, Dec 03, 2020 - 11:25 AM (IST)

फेमस सिंगर व होस्ट आदित्य नारायण ने 1 दिसंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता के साथ शादी की। शादी तो सिंपल हुई लेकिन कल रात इसका ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया था, जिसमें गोविंदा और कॉमेडियन भारती सिंह जैसे कई नामी सितारें शामिल हुए। 

रेड गाउन में बेहद खूबसूरत दिखी श्वेता

अपनी वेडिंग रिसेप्शन में आदित्य ने ब्लैक कलर का सूट पहना था वही नई नवेली दुल्हन रेड कलर के गाउन में दिखी। आदित्य औऱ श्वेता एक-साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे। दोनों ने वेडिंग रिसेप्शन में रोमांटिक डांस भी किया। वही,आदित्य सलमान खान के गाने 'तेरे घर आया' पर भी डांस करते हुए दिखाई दिए। आदित्य के पिता उदित नारायण और मां दीपा ने 'दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे' के पॉप्युलर सॉन्ग 'मेहंदी लगा के रखना' पर डांस किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

रिसेप्शन में पहुंचे गोविंदा और भारती

वेडिंग रिसेप्शन में गोविंदा भी अपनी फैमिली के साथ पहुंचे। वही भारती सिंह अपने पति हर्ष के साथ पार्टी में दिखी। इस दौरान भारती ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना था और बालों में रेड रोज लगाए हुए थे। आदि की रिसेप्शन में भारती अपने पति हर्ष के साथ रोमांटिक होते हुए दिखाई दी। जेल से बाहर आने के बाद दोनों को पहली बार एक-साथ स्पॉट किया गया। दोनों लोगों के साथ फोटो क्लिक करवा रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वही आदित्य नारायण अपनी शादी में बेहद खुश दिखाई दिए थे। आदित्य ने अपनी बारात में जमकर डांस किया। साथ ही उनके पेरेंट्स भी अपने बेटे की बारात में जमकर नाचे। आदित्य अपनी शादी में किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static