अदा शर्मा ने साड़ी में किए Cartwheel स्टंट, देख हर कोई रह गया हैरान

punjabkesari.in Tuesday, Jan 12, 2021 - 02:18 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने काफी कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। जितनी चर्चा उनकी हॉरर फिल्म '1920' में उनके अभिनय की होती है, उससे कई ज्यादा मशहूर वह अपने बोल्ड अंदाज के लिए है। अदा शर्मा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और फनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं एक बार फिर अदा सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसके पीछे का कारण है एक्ट्रेस का हाल ही में शेयर किया वीडियो।

PunjabKesari

अदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह पिंक कलर की साड़ी में कार्टवील करती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस के ऐसे जबरदस्त स्टंट देख कर हर कोई हैरान है। शेयर करते ही उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

अदा शर्मा का वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah)

 

फैंस के रिएक्शन

एक्ट्रेस के इस अंदाज को देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं उन्हें कोई यह स्टंट सिखाने के लिए कह रहा है।

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

बात करें अगर अदा शर्मा के वर्कफ्रंट की तो उन्होंने फिल्म '1920' से बाॅलीवुड में डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाया। आखिरी बार अदा साल 2019 में आई फिल्म 'कमांडो 3' में नजर आई थीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static