इंडस्ट्री से आई एक और बुरी खबर, दिल का दौरा पड़ने से इस अभिनेत्री का निधन

punjabkesari.in Thursday, Dec 24, 2020 - 10:53 AM (IST)

साल 2020 हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए काल बन कर आया है। इस साल बहुत से स्टार्स ने दुनिया को अलविदा कह दिया जिन्हें फैंस अभी भी भुला नहीं पाए हैं। वहीं अब इस बीच एक और दुखद खबर सामने आई है। दरअसल हिंदी फिल्म ‘जय जय संतोषी मां’ अपनी एक्टिंग से और अपने काम से सबके दिलों में राज करने वालीं एक्ट्रेस मेघना रॉय का निधन हो गया है। इस खबर के बाद पूरी इंडस्ट्री में  शोक की लहर है। 

दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत 

PunjabKesari

खबरों की मानें तो मेघना रॉय का निधन बीते दिन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ। खबरें यह भी हैं कि वह पिछले एक साल से बीमार थी  बुधवार की सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा और किसी भी तरह की चिकित्सकीय मदद उपलब्ध हो पाने से पहले ही उनका निधन हो गया।। इतना ही नहीं हाल ही में  उन्होंने अपने परिवार वालों के साथ जन्मदिन भी मनाया था। 

गुजराती फिल्मों के साथ हिंदी सिनेमा में भी है अच्छी पहचान 

आपको बता दें कि मेघना रॉय गुजराती फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना मान नाम है। इसी के साथ उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी बहुत शानदान काम किया है।  ‘एक महल हो सपनों का’, ‘तीन बहूरानियां’ जैसे धारावाहिकों में  उन्हें काफी पसंद किया गया। 

PunjabKesari

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो इस साल वह तकरीबन बिस्तर पर ही थीं और उनके शरीर के सारे अंगों ने ठीक से काम करना भी बंद कर दिया था। जिसके बाद बुधवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह इस दुनिया को अलविदा कह गई। मेघना के निधन के बाद फैंस और पूरी इंडस्ट्री में दुख की लहर है।

इस साल इन स्टार्स ने कहा दुनिया अलविदा 

आपको बता दें कि इस साल बहुत से दिग्गज कलाकार इस दुनिया को अलिवदा कह गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत, इरफान खान, ऋषि कपूर समेत बहुत से स्टार्स इस साल जिंदगी की जंग हार गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static