कौन हैं भाषा सुंबली, जो 'द कश्मीर फाइल्स' में अपनी दमदार एक्टिंग से बटोर रही सुर्खियां

punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2022 - 12:25 PM (IST)

कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री द्वारा बनी इन मूवी में उन्होंने उस सच को बयान किया है जिसे दिखाने में आज तक कोई भी हौंसला नहीं कर पाया। बता दें, यह फिल्म मानवता, लोकतंत्र, धर्म व राजनीति पर आंखे खोलने और उनपर सवाल उठाने का काम कर रही हैं। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, चिन्मय मंडलेकर, भाषा सुंबली आदि अदाकारों ने महत्वपूर्ण रोल अदा किए। इसमें एक्ट्रेस भाषा सुंबली ने मुख्य महिला किरदार का रोल बखूबी तरीके से निभाया है।

भाषा सुंबली ने निभाया मुख्य महिला का किरदार

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में भाषा सुंबली ने मुख्य महिला किरदार शारदा पंडित का रोल अदा किया है। इसमें शारदा जी के साथ हुए घिनौने अत्याचार की पीड़ा को एक्ट्रस भाषा ने शानदार तरीके से दर्शकों के सामने रखा है। इनके रोल को देखकर फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं।

PunjabKesari

कश्मीर की रहने वाली भाषा सुंबली

बात एक्ट्रेस भाषा सुंबली की करें तो वे मूल रसे कश्मीर की रहने वाली हैं। धरती के स्वर्ग से मशहूर कश्मीर में एक्ट्रेस का जन्म हुआ। मगर उस दौरान आतंकवाद के बढ़ने की वजह से वे प्रयागराज, जम्मू और दिल्ली के शरणार्थी शिविरों में ही पली-बढ़ीं। एक्ट्रेस ने दिल्ली में प्राइमरी शिक्षा लेने के बाद जम्मू विश्वविद्यालय से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। भाषा बचपन से ही रंगमंच से जुड़ी हुई थीं। उन्होंने भारत के सबसे बड़े रंगमंच संस्थान राष्ट्रीय नाट्य विश्वविद्यालय दिल्ली से एक्टिंग सीखी।

टीवी से की करियर की शुरुआत

बता दें, भाषा सुंबली ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की। एक्ट्रेस ने सबसे पहले टीवी में 'एक था रस्टी' में रोल निभाया। इसके बाद सोनी टीवी पर 'मेरे डैड की दुल्हन' में  काम किया है। इसमें उन्होंने श्वेता तिवारी के साथ छोटा सा रोल अदा किया था। फिर उन्होंने एक रियलिटी शो 'इंडियाज़ बेस्ट ड्रामेबाज' और 'सबसे बड़ा कलाकार' की मेंटरिंग और डायरेक्शन की। ये काम भाषा के लिए एकदम नया और चुनौतीपूर्ण था। भाषा के फिल्मी दुनिया में कदम रखने पर उन्होंने एसिड अटैक पर मेघना गुलजार की बनी फिल्म 'छपाक' में मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ काम किया। फिल्म में भाषा ने विलेन की बहन का रोल निभाया था।

PunjabKesari

साहित्यकारों की बेटी

भाषा सुंबली अपने जमाने के रंगकर्मी और हरियाणवी फिल्मों के मशहूर अभिनेता स्वर्गीय ज्ञानचंद सोनी की बहू हैं। उनका विवाह स्वर्गीय ज्ञानचंद सोनी के सबसे छोटे बेटे सुनील सोनी से हुआ है। वहीं भाषा के पिता अग्निशेखर और माता डॉ. क्षमा कौलका भी देश के जाने-माने साहित्यकारों में से एक हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static