Feng Shui: गुड लक चाहिए तो घर के लिए चुनें सही रंग

punjabkesari.in Monday, Feb 08, 2021 - 11:17 AM (IST)

फेंगशुई के अनुसार, रंगों को हमारे जीवन में खास महत्व है। ये हम पर अपना अच्छा व बुरा असर डालते हैं। ऐसे में कपड़ों या घर का पेंट रंगों का चुनाव सोच-समझ कर करना चाहिए। चीनी वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर को पेंट करवाने से पहले रंगों का सोच-समझ कर चुनाव करने से किस्मत चमक सकती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि घर को पेंट करवाने के लिए कौन का रंग गुडलक व बैडलक लेकर आता है। 

इस रंग का हो घर का मंदिर 

गोल्डन या सुनहरा रंग धन व आत्म सम्मान का प्रतीक होता है। साथ ही इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में घर के मंदिर या धन रखने वाली जगह को सुनहरा रंग से करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। 

मानसिक शांति के लिए शुभ रंग 

सफेद रंग को शुभता, पवित्रता व शांति का प्रतीक कहा जाता है। ऐसे में इससे घर को पेंट करवाने में मानसिक शांति का अहसास होता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से खुशहाली आती है। आप चाहे तो घर के किचन, बाथरूम को सफेद रंग करवा सकते हैं। मगर फेंगशुई के अनुसार, इसे डाइनिंग रूम या बच्चों के कमरों में इस्तेमाल ना करें।

PunjabKesari

इस दिशा पर ना करवाएं लाल रंग 

लाल रंग का संबंध अग्नि तत्व से संबंध रखता है। ऐसे में यह कलर अधिक बलशाली व मंगलमय माना जाता है। साथ ही इससे क्रोध उत्तेजित होता है। ऐसे में इसे कभी भी पूर्व तथा पश्चिम दिशा के दरवाजों व दीवारों पर प्रयोग ना करें। इसके अलावा बेडरूम, बच्चों के कमरे, डाइनिंग रूम, वर्कप्लेस में ना करवाएं। इससे स्वभाव में गुस्सा बढ़ने के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। 

कोरीडोर व किचन में करवाएं आशावादी यह रंग 

पीले रंग को आशावादी व ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। साथ ही पृथ्वी तत्व से संबंधित इस रंग को हमेशा कोरीडोर व किचन में करवाएं। मगर बाथरुम और मीटिंग रूम में इसे करवाने से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसके अलावा अधिक पीले रंग का इस्तेमाल करने से सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। 

PunjabKesari

बेडरूम के लिए सही रहेंगे ये रंग 

हरा रंग खुशहाली व विकास का प्रतीक माना जाता है। साथ ही इसे देखकर ताजगी व सुकून महसूस होता है। ऐसे में हरे रंग का इस्तेमाल बेडरूम व बाथरूम में इसतेमाल करना बेस्ट ऑप्शन है। मगर फेंगशुई के अनुसार, इसका प्रयोग ड्राइंग रूम में करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही गुलाबी रंग आदर्शवादी होता है। इससे रिश्तों में मिठास आती है। इसलिए आप गुलाबी रंग का इस्तेमाल बेडरूम व बच्चों के कमरे में कर सकते हैं। 

इस रंग को करवाने से बचें

अक्सर लोगों को काले रंग के कपड़े पहनने अच्छे लगते हैं। मगर इस कलर का पेंट घर पर करवाने से बचना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, काले रंग पैसों से जुड़ा होता है। ऐसे में यह रंग नकारात्मकता लाने का काम करता है। इसतरह पैसों किल्लत के साथ आर्थिक स्थिति खराब हो सकती हो सकती है। इसलिए इस रंग को खासतौर पर बेडरूम, किचन, बच्चों के कमरे व ड्राइंग रूम में करवाने से बचें। इसके अलावा घर के मेन गेट व अन्य दरवाजों पर भी इस रंग का इस्तेमाल कम करें। नहीं तो जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static