साबूदाना नारियल की खीर

punjabkesari.in Friday, Sep 26, 2025 - 03:06 PM (IST)

नारी डेस्क : साबूदाना नारियल की खीर एक बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी मिठाई है, जो खासतौर पर व्रत और त्योहारों के समय बनाई जाती है। इसमें साबूदाना की मलाईदार टेक्सचर, नारियल का हल्का स्वाद और केसर-इलायची की खुशबू मिलकर इसे खास बना देते हैं।  व्रत के दौरान इसे गरम या ठंडी दोनों तरह से खाया जा सकता है।

Servings - 3

PunjabKesari

यें भी पढ़ें : Periods के दौरान क्यों बढ़ जाती है मीठा खाने की क्रेविंग? जानिए एक्सपर्ट की राय

सामग्री

साबूदाना – 20 ग्राम

घी – 1 बड़ा चम्मच

बादाम – 1 बड़ा चम्मच

काजू – 1 बड़ा चम्मच

पिस्ता – 1 बड़ा चम्मच

किशमिश – 1 बड़ा चम्मच

दूध – 750 मिलीलीटर

केसर के रेशे – 1/4 छोटा चम्मच

ताज़ा नारियल का बुरादा – 30 ग्राम

चीनी – 70 ग्राम

इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच

पिस्ता – सजाने के लिए

गुलाब की पंखुड़ियां – सजाने के लिए

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yum (@yum.recipe)

बनाने की विधि

1. एक पैन में 20 ग्राम साबूदाना डालकर धीमी आंच पर 2–3 मिनट तक भूनें। गैस से उतारकर 10 मिनट ठंडा होने दें।

2. दूसरी कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच घी गरम करें। इसमें बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश डालकर 2–3 मिनट मध्यम आंच पर भूनें।

3. भूने हुए मेवे निकालकर अलग रख दें।

4. जब साबूदाना ठंडा हो जाए, तो मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बना लें।

5. एक पैन में 750 मिलीलीटर दूध उबालें। उसमें 1/4 छोटा चम्मच केसर डालकर अच्छे से मिलाएं।

6. धीरे-धीरे साबूदाने का पाउडर डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गाठें न बनें। मध्यम आंच पर 20–25 मिनट पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए।

7. अब इसमें 30 ग्राम नारियल का बुरादा और 70 ग्राम चीनी डालें। अच्छे से मिलाएं जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए।

8. भूने हुए मेवे और 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। गैस बंद कर दें और इसे 30–40 मिनट ठंडा होने दें।

9. तैयार खीर को सर्विंग बाउल में निकालें। ऊपर से कटे हुए पिस्ता और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं।

10. अपनी पसंद अनुसार गरम या ठंडी सर्व करें।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static