इस तारीख को दुल्हन बनेगी आरती, एक्ट्रेस ने अलग अंदाज में की शादी की डेट रिवील

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2024 - 05:52 PM (IST)

लंबे इंतजार के बाद गोविंदा की भांजी और जानी- मानी टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने जा रही है। वह जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं। वैसे तो उनकी शादी की खबरें काफी समय से चल रही है लेकिन इस पर पक्की मुहर आरती ने अब लगा दी है। उन्होंने तो वेडिंग के साथ- साथ हनीमून का भी प्लान बता दिया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arti singh sharma (@artisingh5)


आरती सिंह ने कल अपना जन्मदिन मनाया, इस खास मौके पर उन्होंने अपने होने वाले दूल्हे राजा का चेहरा भी सभी को दिखा गया। सोशल मीडिया पर शेयर की गई वीडियो में वह  दीपक चौहान की बाहों में खोई नजर आ रही हैं। इसके साथ लिखे गए कैप्शन ने खलबली मचा दी है। उन्होने लिखा-  दीपक की आरती, गिनती शुरु हो गई है, 20 दिन बचे हैं अपने हमेशा के लिए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arti singh sharma (@artisingh5)


 टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस ने पुष्टि की है कि वह 25 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि  अभी तक हनीमून के बारे में नहीं सोचा है। शादी की चर्चाएं तब तेज हुई थी जब आरती ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें एक्ट्रेस साड़ी में सजी- धजी दिखाई दे रही थी। उनका घर भी फूलों से सजा नजर आ रहा था। इस दौरान उन्होंने कैप्शन में लिखा था-  'जिंदगी की नई शुरुआत'। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arti singh sharma (@artisingh5)


बता दें कि एक्ट्रेस ने एक चैनेल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उनके बॉयफ्रेंड ने इस साल के पहले दिन उन्हें प्रपोज किया था। उन्होंने कहा-“1 जनवरी को, दीपक ने दिल्ली में मेरे गुरुजी के मंदिर में अंगूठी के साथ मेरे सामने शादी का प्रस्ताव रखा और मैंने उन्हें हां कह दिया, मैं उस पल को अपनी सगाई मानती हूं। फिलहाल अब फैंस को उनकी शादी का बेसर्बी से इंतजार है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static