मिस से मिसेज बनने के लिए आरती सिंह तैयार, हाेने वाली दुल्हनिया को गोद में उठाकर नाचे दूल्हे राजा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2024 - 01:07 PM (IST)

वो दिन दूर नहीं जब गोविंदा की भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह मिस से मिसेज बन जाएगी। वह अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। अपनी जिंदगी की नई शुरूआत करने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है। हाल ही में उनकी हल्दी सेरेमनी हुई जहां होने वाली दुल्हनिया ने अपने भाई और भाभी के साथ खूब धमाल मचाया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


अपनी हल्दी सेरेमनी में होने वाली दुल्हन बेहद प्यारी लग रही है। रंगीन गुलाबी रंग की ब्रालेट-चोली के साथ हल्के हरे रंग की टोन वाली लहंगा  स्कर्ट में उनका लुक काफी कमाल का लग रहा था। उन्होंने हाथ में लंबा सा गजरा माला बनाकर लपेटा हुआ है, जो उनके लुक को रॉयल बनाने का काम कर रहा है। इस खास मौके पर कई टीवी सेलेब्स नजर आए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


इस दौरान आरती के भाई कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह भी इस वीडियो में बच्चों के साथ दिख रहे हैं। हल्दी सेरेमनी में एक्ट्रेस 'मेहंदी लगाके रखना' गाने पर झूमकर डांस करती नजर आई। इसी बीच दीपक चौहान ने होने वाली दुल्हनिया को गोद में उठाकर खूब डांस किया। दूल्हे राजा व्हाइट और रेड कलर के प्रिंट कुर्ते में  काफी जच रहे थे

PunjabKesari
इसी बीच एक वीडियो में आरती सिंह काफी इमोशनल और नर्वस होती नजर आई। हल्दी के दिन उनकी आंखें नम थी और चेहरे पर हल्की सी मुस्कान है। आरती के भाई कृष्णा अभिषेक और उनकी भाभी कश्मीरा शाह ने इस खास दिन को और खास बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। इसी बीच  उनकी कजिन रागिनी खन्ना भी नजर आई।

PunjabKesari

होने वाली दुल्हनिया के लुक के साथ-साथ सेरेमनी की डेकोरेशन भी बेहद शानदार है।. बैकग्राउंड में पीले रंग के गेंदे के फूल से डेकोरेशन हुआ है। बता दें कि आरती और दीपक ठाकुर की शादी 25 अप्रैल को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में होगी। बताया जा रहा है कपल एक ग्रैंड रिसेप्शन दे सकता है। आरती सिंह जिस शख्स दीपक चौहान से शादी कर रही हैं, वह मुंबई का एक बड़ा बिजनेसमैन है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static