मम्मी ऐश्वर्या की जितनी हो गई आराध्या की हाइट, फैंस देखकर हैरान, बोले- क्या खाते हैं ये बच्चे?

punjabkesari.in Tuesday, May 17, 2022 - 03:37 PM (IST)

ऐश्वया राय और अभिषेक बच्चन अक्सर अपनी बेटी के साथ एयरपोर्ट पर या किसी इवेंट में स्पॉट हो ही जाते हैं। ज्यादातर आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या का हाथ थामे नजर आती हैं। आराध्या के बारे में जानने के लिए फैंस उतना ही उत्सुक रहते हैं, जितना ऐश्वर्या और अभिषेक के बारे में इसलिए तो आराध्या से जुड़ा कोई भी पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इन दिनों आराध्या एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं वो भी अपनी बदली-बदली लुक के लिए। आराध्या की इस बदलाव को देखकर फैंस भी हैरान हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

दरअसल, आराध्या की एक नई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसमें वह अपने पेरेंट्स के साथ दिख रही हैं। इस वीडियो में आराध्या ने पिंक कलर की लॉन्ग लूज टी-शर्ट के साथ जींस पहनी हैं और ज्यादातक की तरह इस बार भी ऐश्वर्या ऑल ब्लैक लुक में दिखी जबकि अभिषेक बच्चन सिंपल स्वेट शर्ट और जींस पहने नजर आए। आराध्या ने पेरेंट्स के साथ पैपाराजी को खूब पोज दिए लेकिन इस बीच आराध्या की बदली लुक यूजर्स को हैरान करती नजर आई।

PunjabKesari

बस फिर क्या  फैंस ने आराध्या को देखा और अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया।  दरअसल, लोगों को रिएक्शन आराध्या की हाइट को लेकर था।  लोग उनकी बढ़ती हाइट को लेकर ही कमेंट करते नजर आ रहे हैं और पूछते दिख रहे हैं कि आखिर आराध्या इतनी जल्दी कैसे बढ़ी हो गई और ऐसा क्या खाते हैं ये लोग जो हाइट इतनी जल्दी बढ़ रही हैं।

PunjabKesari
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- "ये इतनी लंबी हो गई। आखिर ये लोग खाते क्या हैं।" तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, "जैसी मां वैसी बेटी"।  एक अन्य यूजर्स ने लिखा, "ऐश्वर्या आराध्या को इस तरह से खींच क्यों रही है। उसे खुद से चलने दो"।  आपको बता दें कि ऐश्वर्या अपनी फैमिली के साथ कांस फिल्म फेस्टिवल इवेंट अटैंड करने जा रही हैं और लोग ऐश्वर्या की खूबूसरती को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं कि वह 48 की हैं लेकिन लगती नहीं, वहीं उनके बिना कांस का इवेंट कंप्लीट नहीं होता।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static