गलत दिशा में लगा शीशा घर को कर सकता है बर्बाद, इससे मां लक्ष्मी भी हो जाती है नाराज !
punjabkesari.in Wednesday, Nov 19, 2025 - 06:36 PM (IST)
वास्तु शास्त्र में दर्पण को ऊर्ज करने वाली वस्तु माना गया है। मतलब जो भी दर्पण में दिखेगा, वह चीज़ दोगुनी ऊर्जा के रूप में घर में फैल जाती है। इसलिए यदि दर्पण गलत जगह लगा हो तो नकारात्मक ऊर्जा दोगुनी हो जाती है, आर्थिक बाधाएं आती हैं, घर में क्लेश, झगड़े बढ़ते हैं, भाग्य रुकने लगता है, धन बचता नहीं। आपको बताते हैं वास्तु के अनुसार दर्पण रखने के महत्त्वपूर्ण नियम।

दर्पण की गलत दिशा से मां लक्ष्मी होती है नाराज
यदि दर्पण मेंगंदा घर, कबाड़ और टूटे सामान दख रहे हैं तो यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। वास्तु मानता है किलक्ष्मी स्वच्छ और , उजली ऊर्जा की तरफ आकर्षित होती हैं, गंदगी के प्रतिबिंब से नाराज़ मानी जाती हैं। यदि दर्पण तिजोरी के सामने कैश ड्रॉअर, पूजा-स्थान, लक्ष्मी जी की फोटो/मूर्ति के सामने लगा हो और उनका प्रतिबिंब बाहर की दिशा में जाए तो माना जाता है कि धन घर में रुकने के बजाय बाहर चला जाता है। इसे लक्ष्मीजी की “ऊर्जा को काटना” कहा गया है।
दर्पण से आता है रिश्तों में तनाव
यदि दर्पण में आपका या पति-पत्नी का बिस्तर दिखाई देता है तो माना जाता है कि दंपत्ति में झगड़े, रिश्तों में दूरी, मानसिक तनाव बढ़ने लगते हैं। यह भी लक्ष्मी नाराज होने का संकेत माना जाता है क्योंकि शांति वाला घर ही लक्ष्मी का घर माना जाता है। टूटा हुआ दर्पण अपशकुन और दुर्भाग्य का सबसे बड़ा प्रतीक माना गया है। यह घर में अस्थिरता और आर्थिक नुकसान लाता है।

कौन-से दर्पण सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं
-दक्षिण दिशा में लगा दर्पण: यह दिशा यम की दिशा मानी जाती है। दर्पण यहां भारी नकारात्मक ऊर्जा खींचता है।
-किचन में दर्पण: स्टोव या आग का प्रतिबिंब दोगुनी "अग्नि ऊर्जा" बनाता है इससे झगड़े, क्रोध, सेहत खराब रहती है।
-बाथरूम का बड़ा दर्पण जो बेडरूम की ओर दिखे, यह घर की सकारात्मक ऊर्जा को खींच लेता है।
सही तरीके से दर्पण लगाने के उपाय
दर्पण उत्तर या पूर्व दिशा में लगाएं ये दिशाएं सबसे शुभ और सकारात्मक हैं। दर्पण में हमेशा सुंदर, स्वच्छ, रोशनी वाली चीजें ही दिखें
जैसे पौधे, सुंदर साज-सज्जा, रोशनी का प्रतिबिंब। रात को दर्पण हमेशा ढककर सोएं कपड़ा, स्लाइडिंग पैनल या पर्दे से। टूटा दर्पण तुरंत बदलिए, इसे वास्तु में बड़ा दोष माना जाता है। तिजोरी या कैश बॉक्स का प्रतिबिंब दर्पण में न आए, इससे धन बाहर जाने की ऊर्जा बनती है। गलत दिशा में लगा दर्पण धन रुकावट, मानसिक तनाव, रिश्तों में तनाव, भाग्य में बाधा का कारण बन जाता है। सही दिशा और सही प्रतिबिंब वाले दर्पण से घर में सौभाग्य, सुख और लक्ष्मी का निवास बढ़ता है।

