गरीब की दोनों किडनी हुई फेल, 13 सालों तक कुकर की मदद से किया घर में Dialysis

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 03:47 PM (IST)

नारी डेस्क: चीन का एक शख्स 13 साल से जो कर रहा है उसकी तो हम कल्पना भी नहीं कर सकते। उसने खुद बनाई हुई डायलिसिस मशीन का इस्तेमाल करके ना सिर्फ अपनी जान बचाई बल्क लाखों रुपए भी बचा लिए।  उसे किडनी फेलियर की गंभीर समस्या थी और अस्पताल में इलाज का खर्च उठाना उसके लिए मुश्किल था, ऐसे में उसने प्रेशर कुकर की मदद ऐसा जुगाड़ किया जिसे जानकर  दुनिया भर के डॉक्टर और वैज्ञानिक भी हैरान रह गए। 
 

यह भी पढ़ें:   Sunita Ahuja नहीं मनाती गोविंदा के साथ अपना बर्थडे, बाली- "जब मैं मरूंगी तो क्या वो मेरे साथ मरेगा"


डायलिसिस का खच नहीं उठा पाया शख्स

ये कहानी चीन के रहने वाले हू सोंगवेन की है, जो साल 1993 में हू नानजिंग शहर में एक मौसम वैज्ञानिक बनने के लिए कॉलेज में पढ़ाई कर रहे था। 2013 में छपी कई खबरों के मुताबिक तबीयत ठीक ना होने के चलते जब उसने जांच करवाई तो पता चला कि उसकी दोनों किडनियां फेल हो गई हैं। डॉक्टरों ने उससे कहा कि  अगर जिंदा रहना है तो कुछ दिनों में अस्पताल आकर जिंदगी भर डायलिसिस कराना ही होगा। अस्पताल का खर्च उठाते-उठाते उसका पूरा परिवार सड़क पर आ गया । ऐसे में उसने घर पर ही डायलिसिस सेटअप बनाने की ठानी। 


रसोई के सामान से बनाई मशाीन

हू सोंगवेन ने पहले मेडिकल जानकारी पढ़ी और सस्ते पार्ट्स के साथ प्रयोग किए। बताया जाता है। उसने घर की रसोई में रखे प्रेशर कुकर, कुछ बर्तनों और मेडिकल पार्ट्स की मदद से खुद की ‘डायलिसिस मशीन’ बना डाली। डॉक्टरों ने जिसे ‘पागल’ घोषित कर दिया था, वो शख्स इसी देसी जुगाड़ वाली मशीन के दम पर 13 सालों तक न सिर्फ जिंदा रहा, बल्कि उसने मेडिकल साइंस के कड़े नियमों को भी चुनौती दे डाली।
 

यह भी पढ़ें: एक बार में समझ नहीं आती बात तो ये है बहरेपन की चेतावनी, इन लक्षणों पर रखें नजर 

मेडिकल एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

ध्यान रखें कि  डायलिसिस एक बहुत ही खास मेडिकल प्रक्रिया है, जो किडनी के ठीक से काम न करने पर खून से गंदगी और अतिरिक्त तरल पदार्थ को बाहर निकालती है। इसके लिए आमतौर पर प्रोफेशनल देखरेख, साफ़-सुथरे माहौल और एडवांस्ड मेडिकल उपकरणों की ज़रूरत होती है। मेडिकल एक्सपर्ट्स ने कड़ी चेतावनी दी है कि घर पर डायलिसिस करने की कोशिश करना बेहद खतरनाक और जानलेवा हो सकता है, क्योंकि इसमें गंभीर इन्फेक्शन, खून के थक्के जमने, एयर एम्बोलिज्म और उपकरण खराब होने जैसे जोखिम होते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static